होम / बिजनेस / राजस्थान रॉयल्स की ऐतिहासिक डील, ₹15,286 करोड़ में बिकी फ्रेंचाइजी

राजस्थान रॉयल्स की ऐतिहासिक डील, ₹15,286 करोड़ में बिकी फ्रेंचाइजी

IPL इतिहास की सबसे महंगी डील, सैम करन की जगह दसुन शनाका को मौका मिला.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम राजस्थान रॉयल्स से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. फ्रेंचाइजी की मालिकाना हक की दौड़ अब खत्म हो चुकी है, जिसमें अमेरिका के उद्यमी कल सोमानी के नेतृत्व वाले एक कंसोर्टियम ने राजस्थान रॉयल्स को 1.63 अरब डॉलर (लगभग ₹15,286 करोड़) में खरीद लिया है. यह IPL इतिहास की अब तक की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी डील मानी जा रही है.

मालिकाना हक में बड़ा बदलाव
IntraEdge, Academian और Truyo.AI के संस्थापक कल सोमानी को इस डील में कई बड़े निवेशकों का समर्थन मिला है. इनमें Walmart परिवार के रॉब वॉल्टन और NFL टीम डेट्रॉइट लायंस के मालिक हैम्प परिवार शामिल हैं. इसके अलावा Ford Motor Company के सह-मालिक परिवार से जुड़ी शीला फोर्ड हैम्प भी इस समूह का हिस्सा हैं. हालांकि, राजस्थान रॉयल्स के स्वामित्व में यह बदलाव IPL 2026 सीजन के बाद प्रभावी होगा.

टीम में बड़ा बदलाव
इस बीच, टीम ने IPL 2026 के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा भी की है. इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन, जो चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं, उनकी जगह श्रीलंका के T20 कप्तान दसुन शनाका को टीम में शामिल किया गया है. शनाका को ₹2 करोड़ में टीम से जोड़ा गया है.

शनाका का अंतरराष्ट्रीय करियर
दसुन शनाका का अंतरराष्ट्रीय करियर शानदार रहा है. उन्होंने श्रीलंका के लिए 6 टेस्ट, 71 वनडे और 131 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3,350 से अधिक रन बनाए हैं और 86 विकेट भी लिए हैं.

राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक और मुख्य कोच कुमार संगकारा ने इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि टीम को सैम करन जैसे खिलाड़ी के बाहर होने का अफसोस है, लेकिन उन्हें विश्वास है कि शनाका एक फिनिशर और ऑलराउंडर के रूप में टीम को संतुलन प्रदान करेंगे.

IPL 2026 से पहले टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जिसमें खिलाड़ियों की अदला-बदली और रणनीतिक फेरबदल शामिल हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

10 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

11 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

11 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

12 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

12 hours ago

बड़ी खबरें