✕

होम / बिजनेस / रेल मंत्रालय ने इस कंपनी को दिया डिब्बे बनाने का ऑर्डर, शेयरों ने भरी उड़ान

रेल मंत्रालय ने इस कंपनी को दिया डिब्बे बनाने का ऑर्डर, शेयरों ने भरी उड़ान

गुरुवार को जूपिटर वैगन्स(Jupiter Wagons) के शेयर तेजी से दौड़े. कंपनी के शेयर 9 प्रतिशत की उछाल मारकर 396.50 रुपये पर पहुंच गए हैं. कंपनी को रेल मंत्रालय से 957 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रेल मंत्रालय से डिब्बे बनाने का आर्डर मिलने के बाद जूपिटर वैगन्स कपंनी के शेयर ने तेज उछाल मारी है. जूपिटर वैगन्स के शेयर गुरुवार को 9 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 396.50 रुपये पर पहुंच गए हैं. वहीं, बुधवार को कंपनी के शेयर 361.90 रुपये पर बंद हुए थे. कंपनी को रेल मंत्रालय की ओर से डिब्बे बनाने के लिए 957 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. इस खबर के बीच कंपनी के शेयर काफी तेजी से बढ़ गए हैं.  

इतने डिब्बे बनाने और उनकी सप्लाई के लिए मिला ऑर्डर
जूपिटर वैगन्स ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि कंपनी को 2237 बीओएसएम (BOSM) वैगन्स बनाने और उनकी सप्लाई करने के लिए ऑर्डर मिला है. इन हाई साइडेड ओपन वैगन्स का इस्तेमाल कोयला और बल्क मैटीरियल्स की ढुलाई में किया जाता है. इन डिब्बों को साइड ओपनिंग मैकेनिज्म के साथ डिजाइन किया जाता है, ताकि सामान को चढ़ाने और उतारने में आसानी हो. कोलकाता बेस्ड कंपनी जूपिटर वैगन्स रेलवे फ्रेट वैगन्स, पैसेंजर कोच, वैगन कंपोनेंट्स, स्टील क्रासिंग्स और कास्टिंग बनाती है. इंडियन रेलवे समेत कई प्राइवेट कंपनियां इसकी क्लाइंट लिस्ट में हैं. 

4 साल में इतने बढ़े कंपनी के शेयर
जूपिटर वैगन्स के शेयरों में पिछले 4 सालों में काफी तेजी आई है. कंपनी के शेयर 4 साल में काफी तेजी से बढ़े हैं. कंपनी के शेयर 27 मार्च 2020 को 7.32 रुपये पर थे. वहीं, 8 मार्च 2023 को इसके शेयर 102.25 रुपये थे. रेल मंत्रालय के आर्डर मिलने के बाद 7 मार्च 2024 को इसके शेयर 396.50 रुपये पर पहुंच गए हैं. इस कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई लेवल 433.95 रुपये है. वहीं, 52 वीक लो लेवल 85.37 रुपये है.       
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.