✕

होम / बिजनेस / रेलवे मैनेजमेंट एनर्जी से इस कंपनी को मिले ऑर्डर के बाद झूम उठे शेयर

रेलवे मैनेजमेंट एनर्जी से इस कंपनी को मिले ऑर्डर के बाद झूम उठे शेयर

रेलवे एनर्जी मैनेजमेंट कंपनी ने Torrent Power को रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट सौंपा, इसकी लागत लगभग 2700 करोड़ रुपये है. इसमें 100 मेगावाट क्षमता से 24 घंटे रिन्यूएबल एनर्जी की आपूर्ति होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रेलवे एनर्जी मैनेजमेंट कंपनी ने टॉरेंट पावर (Torrent Power) को लगभग 325 मेगावाट रिन्यूएबल कैपेसिटी इंस्टालेशन का प्रोजेक्ट सौंपा है. इसकी घोषणा टॉरेंट पावर  (Torrent Power) ने शुक्रवार को की. टॉरेंट पावर  ने बताया है कि उसे ग्रीड से जुड़ी 24 घंटे उपलब्धता वाली रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट के लिए रेलवे एनर्जी मैनेजमेंट कंपनी लिमिटिड से आवंटन पत्र मिला है. यह प्रोजेक्ट बिजली खरीद समझौते  (पीपीए) पर हस्ताक्षर होने के 24 महीने लगभग दो वर्ष के अंदर शुरू हो जाएगा.

इस प्रोजेक्ट के तहत 324 मेगावाट रिन्यूएबल कैपेसिटी होगी इंस्टाल

लगभग 324 मेगावाट रिन्यूएबल कैपेसिटी इंस्टाल करने के लिए इस प्रोजेक्ट की लागत लगभग 2700 करोड़ रुपये है. इसके तहत 100 मेगावाट क्षमता रिन्यूएबल एनर्जी की आपूर्ति 24 घंटे की जाएगी. कंपनी ने कहा है कि 325 मेगावाट क्षमता की रिन्यूएबल कैपेसिटी में विंड, सोलर और बैटरी स्टोरेज शामिल है. परियोजना 25 साल की अवधि के लिए 4.25 रुपये प्रति किलोवाट (यूनिट) की दर पर हासिल किया गया है.

ऑर्डर मिलते ही शेयर में आई तेजी

कंपनी को ऑर्डर मिलने की खबर के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन टॉरेंट पावर के शेयर पर निवेशक टूट पड़े. शुक्रवार को यह शेयर 3.43 प्रतिशत से बढ़कर 1116.65 रुपये पर बंद हुआ. ट्रेडिंग के दौरान शेयर की कीमत 1138.95 रुपये तक गई. बता दें, एक्सपर्ट के अनुसार, यह शेयर इस साल 120 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुका है. शेयर ने दिसंबर 2023 में 1,235.10 रुपये के 52 वीक हाई को छुआ था.

कपंनी गैस आधारित प्लांट से 16 मार्च से 30 जून तक करेगी बिजली आपूर्ति

एक्सपर्ट्स के अनुसार टॉरेंट समूह की कंपनी  ‘टॉरेंट पावर’ अपने गैस आधारित पावर प्लांट से 38.8 करोड़ यूनिट बिजली की आपूर्ति के लिए सफल बोलीदाता के रूप में उभरी है. उसे यह परियोजना National Thermal Power Corporation (एनटीपीसी) विद्युत व्यापार निगम लिमिटिड (एनवीवीएन) से मिली है. इस पर टॉरेंट पावर ने कहा है कि सरकार की योजना के अंतर्गत मिली परियोजना के तहत कंपनी 16 मार्च 2024 से 30 जून 2024  तक अधिक मांग के दौरान बिजली की आपूर्ति करेगी. बता दें, टॉरेंट पावर के पास 2,730 मेगावाट गैस आधारित बिजली उत्पादन क्षमता है. 

Stock Market में स्पेशल सेशन की जरूरत क्यों पड़ी, क्या कभी बाधित हुआ है बाजार?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.