होम / बिजनेस / रेलवे कर्मचारियों को अब नहीं मिलेगा रिटायरमेंट पर चांदी का सिक्का, जानिए वजह

रेलवे कर्मचारियों को अब नहीं मिलेगा रिटायरमेंट पर चांदी का सिक्का, जानिए वजह

रेलवे का यह फैसला बदलते समय और सिस्टम में पारदर्शिता लाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है. जहां एक ओर इससे फिजूलखर्ची रुकेगी, वहीं दूसरी ओर सप्लाई और गुणवत्ता से जुड़े विवादों पर भी विराम लगेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

भारतीय रेलवे ने एक लंबे समय से चली आ रही परंपरा को खत्म करने का फैसला किया है. अब रिटायर होने वाले रेल कर्मचारियों और अधिकारियों को गोल्ड प्लेटेड चांदी का सिक्का भेंट नहीं किया जाएगा. रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में सभी जोन और प्रोडक्शन यूनिट्स को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है. यह फैसला बढ़ती लागत और गुणवत्ता को लेकर उठ रही गंभीर चिंताओं के बीच लिया गया है.

क्यों लिया गया यह फैसला

रेलवे से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, चांदी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी और सिक्कों की गुणवत्ता को लेकर सामने आए मामलों ने इस परंपरा पर सवाल खड़े कर दिए थे. हाल ही में मध्य प्रदेश से आई एक शिकायत में सामने आया कि रिटायरमेंट पर दिए गए कुछ सिक्कों में चांदी की मात्रा बेहद कम थी और वे ज्यादातर तांबे के बने हुए थे. इससे सप्लाई सिस्टम में गड़बड़ी और संभावित भ्रष्टाचार की आशंका और गहरी हो गई.

सभी जोन को भेजा गया आधिकारिक आदेश

रेलवे बोर्ड की ओर से जारी चिट्ठी में साफ कहा गया है कि अब रिटायर होने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को कोई गोल्ड प्लेटेड सिल्वर कॉइन या मेडल नहीं दिया जाएगा. साथ ही, पहले से खरीदे गए या स्टॉक में मौजूद चांदी के सिक्कों का पूरा हिसाब रखने और उन्हें किसी अन्य सरकारी उपयोग में लाने के निर्देश भी दिए गए हैं. इस फैसले को राष्ट्रपति की मंजूरी भी मिल चुकी है.

आधिकारिक तौर पर वजह नहीं

हालांकि रेलवे बोर्ड की चिट्ठी में इस फैसले की कोई ठोस वजह नहीं बताई गई है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि बाहर से खरीदे जा रहे सिक्कों की गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठ रहे थे. इसके अलावा चांदी की बढ़ती कीमत की वजह से रेलवे पर वित्तीय बोझ भी बढ़ रहा था, जिसे कम करना जरूरी हो गया था.

कब शुरू हुई थी यह परंपरा

रिटायर होने वाले कर्मचारियों को चांदी का सिक्का भेंट करने की परंपरा मार्च 2006 में शुरू हुई थी. उस समय तय किया गया था कि रिटायरमेंट या वॉलंटरी रिटायरमेंट लेने वाले कर्मचारियों को करीब 20 ग्राम वजन का सोने की परत चढ़ा हुआ चांदी का सिक्का दिया जाएगा. तब इसकी कीमत करीब 1,000 रुपये थी, जो अब बढ़कर लगभग 10,000 रुपये तक पहुंच चुकी है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

13 minutes ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

23 minutes ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

55 minutes ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

16 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

17 hours ago

बड़ी खबरें

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

55 minutes ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

13 minutes ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

23 minutes ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.