होम / बिजनेस / Rahul Bajaj: बुलंद भारत की बुलंद तस्वीर बनाकर आज ही के दिन रुखसत हो गए थे 'हमारे बजाज'

Rahul Bajaj: बुलंद भारत की बुलंद तस्वीर बनाकर आज ही के दिन रुखसत हो गए थे 'हमारे बजाज'

राहुल बजाज ने 1965 में बजाज ग्रुप की जिम्मेदारी संभाली थी और उनकी अगुवाई में बजाज ऑटो का टर्नओवर 12 हजार करोड़ तक पहुंच गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बजाज समूह (Bajaj Group) को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले राहुल बजाज (Rahul Bajaj) आज ही के दिन दुनिया से रुखसत हो गए थे. पिछले साल 12 फरवरी को उनका पुणे में निधन हुआ था. राहुल उद्योग जगत का ऐसा चमकता सितारा थे, जिसकी रोशनी में हमेशा दूसरों को मार्गदर्शन मिला. अपने बेटों को कंपनी की जिम्मेदारी सौंपने के बाद उन्होंने 2021 में बजाज ऑटो के गैर-कार्यकारी चेयरमैन पद से भी इस्तीफा दे दिया था, लेकिन वह कंपनी के मानद चेयरमैन बने रहे. 

नेहरू ने दिया था नाम
राहुल बजाज (Rahul Bajaj) का जन्म 1938 में हुआ था. उनके दादा जमनालाल बजाज स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने 1926 में बजाज कंपनी की शुरुआत की थी. जमनालाल बजाज के बेटे यानी राहुल बजाज के पिता कमलनयन बजाज ने 1942 में बजाज ग्रुप को संभाला और इसके कुछ समय बाद Bajaj Auto की शुरुआत हुई. राहुल बजाज ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके परिवार के देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के साथ अच्छे तालुक्कात थे और उन्हें राहुल नाम नेहरू ने ही दिया था.

जुबां पर चढ़ा ‘हमारा बजाज’
राहुल बजाज ने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज और बॉम्बे यूनिर्सिटी में पढ़ाई की थी. एमबीए के लिए वह अमेरिका के हार्वर्ड बिजनेस स्कूल गए. उसके बाद 1965 में जब लौटकर आए तो 'बजाज ऑटो' में काम करना शुरू किया और 1968 में कंपनी के सीईओ बन गए. राहुल के कार्यकाल में बजाज ऑटो ने बुलंदियों को छूआ. 1972 में बजाज ने ‘चेतक’ ब्रैंड नाम से स्कूटर बाजार में उतारा, जिसका स्लोगन ‘हमारा बजाज’ ऐसा हिट हुआ कि बच्चे-बच्चे की जुबां पर चढ़ गया. आज भी इसे हिंदुस्तान के सबसे सफल मार्केटिंग कैंपेन में से एक माना जाता है.

बेटों को सौंपी जिम्मेदारी
राहुल बजाज हमेशा कुछ नया करने में यकीन रखते थे. 1990 में बजाज ने यंग जनरेशन खासकर, युवतियों को टारगेट कर 60CC का हल्का स्कूटर 'सनी' लॉन्च किया, जो देखते-देखते इंडियन यूथ की पहली पसंद बन गया. हालांकि, कंपनी ने 1997 में इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया था. कई सालों तक बिना थके कंपनी की बागडोर संभालने के बाद राहुल बजाज ने 2005 में अपनी जिम्मेदारियां बेटे राजीव बजाज और संजीव बजाज को सौंप दीं. इसके बाद 2008 में उन्होंने बजाज ग्रुप का बंटवारा बजाज ऑटो, बजाज फिनसर्व और एक होल्डिंग कंपनी में कर दिया था. 

राज्यसभा सांसद भी रहे
राहुल बजाज की पहचान एक ऐसे कारोबारी की थी, जो साफ बोलने में यकीन रखते थे. वह बेबाकी से हर मुद्दे पर अपनी राय जाहिर किया करते थे. कारोबार की दुनिया के साथ-साथ उन्होंने राजनीति में भी अपना योगदान दिया. वह राज्यसभा सांसद भी रहे थे. उद्योग जगत में उनके योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2001 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था. राहुल बजाज ने 1965 में बजाज ग्रुप की जिम्मेदारी संभाली थी और उनकी अगुआई में बजाज ऑटो का टर्नओवर 7.2 करोड़ से 12 हजार करोड़ तक पहुंच गया था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

35 minutes ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

58 minutes ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

12 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

15 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

58 minutes ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

35 minutes ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

46 minutes ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

18 hours ago