होम / बिजनेस / राफेल नडाल बने भारत की इस आईटी कंपनी के ब्रैंड अंबेसडर, 3 साल का हुआ करार
राफेल नडाल बने भारत की इस आईटी कंपनी के ब्रैंड अंबेसडर, 3 साल का हुआ करार
राफेल नडाल दुनिया के बेहतरीन टेनिस खिलाड़ी हैं, वो एटीपी रैंकिंग में 200 से ज्यादा हफ्तों तक नंबर वन रह चुके हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल भारत की टॉप आईटी कंपनी इंफोसिस के ब्रैंड अंबेसडर बनाए गए हैं. इंफोसिस ने ये जानकारी बीएसई फाइलिंग में दी है. बीएसई फाइलिंग में इंफोसिस की ओर से बताया गया है कि वो अगले तीन सालों तक कंपनी के ब्रैंड अंबेसडर हैं. कंपनी ने ये भी जानकारी दी है कि वो ब्रैंड और डिजिटल इनोवेशन के एम्बैसडर होंगे.
कई रिकॉर्ड बना चुके हैं नडाल
राफेल नडाल को टेनिस का सबसे बड़ा खिलाड़ी माना जाता है. इस खेल में उनकी लोकप्रियता क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर से भी ज्यादा है. 37 साल के राफेल नडाल एटीपी रैंकिंग में 209 हफ्तों तक लगातार पहले स्थान पर रहे हैं. वो अब तक अपने करियर में 22 ग्रैंड स्लैम अवॉर्ड जीत चुके हैं जिनमें 14 फ्रैंच ओपन टाइटल शामिल हैं. राफेल नडाल और रोजर फेडरर की जोड़ी मैच जीतने की गारंटी मानी जाती रही है.
इस करार को लेकर क्या बोले राफेल नडाल
दोनों लोगों के बीच हुए करार के बाद राफेल नडाल ने कहा कि मैं इंफोसिस के साथ मिलकर काम करने में बेहद खुश हूं. उन्होंने कहा कि इंफोसिस केवल हमारे समाज के विकास के लिए काम नहीं करते हैं बल्कि उनके भविष्य को उज्जवल बनाने को लेकर भी काम करते हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह इंफोसिस अपनी डिजिटल विशेषज्ञता को वैश्विक टेनिस में लेकर आई है वो बेहद दिलचस्प है. उन्होंने कहा कि इंफोसिस ने अपनी तकनीक से टेनिस के अनुभव को बदल दिया है. उन्होंने कहा कि इंफोसिस ने खिलाडि़यों को एनालिटिक्स के साथ सशक्त बनाया है, जिसका कुछ साल पहले लोग सपना देख रहे थे.
क्या बोले इंफोसिस के सीईओ
राफेल नडाल के साथ करार साइन करने के बाद कंपनी के सीईओ सलिल पारेख ने कहा कि कंपनी के ब्रैंड अंबेसडर के तौर पर राफेल नडाल का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है. उन्होंने कहा कि राफेल नडाल दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित चैंपियन एथलीट और इंसान हैं. इंफोसिस के सीईओ ने कहा कि एटीपी टूर, ऑस्ट्रेलियन ओपन, दि इंटरनेशनल टेनिस हाल ऑफ फेम के डिजिटल इनोवेशन पार्टनर होने के नाते ब्रैंड इंफोसिस ने एआई, क्लाउड डेटा, एनालिटिक्स और डिजिटल अनुभवों के जरिए दुनियाभर के अरबों फैन्स को टेनिस इकोसिस्टम का अहसास कराया है.
टैग्स