✕

होम / बिजनेस / बाजार पर चढ़ा लाल रंग, लेकिन Damani की कंपनी के शेयरों पर छाई रही हरियाली; वजह है खास

बाजार पर चढ़ा लाल रंग, लेकिन Damani की कंपनी के शेयरों पर छाई रही हरियाली; वजह है खास

दिग्गज निवेशक राधाकिशन दमानी की कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर आज उछाल के साथ बंद हुए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani) की कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) के शेयर आज गिरावट वाले बाजार में भी तूफानी तेजी हासिल करने में सफल रहे. सेंसेक्स और निफ्टी जहां गिरावट के साथ बंद हुए. वहीं, दमानी की कंपनी के शेयर कारोबार की समाप्ति पर 3.55% की उछाल के साथ 4,450 रुपए पर आ गए. कारोबार के दौरान एक समय इसमें 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी. बीते पांच सत्रों में यह शेयर 11.45% का शानदार रिटर्न दे चुका है. 

इस वजह से आई तेजी
एवेन्यू सुपरमार्ट्स रिटेल चेन डीमार्ट (DMart) चलाती है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घरेलू ब्रोकरेज हाउस ICICI सिक्योरिटीज ने एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयरों की रेटिंग अपग्रेड करने के साथ ही इसे खरीदने की सलाह दी है. इसके बाद से कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. ब्रोकरेज फर्म ने Avenue Supermarts के शेयर का Target Price भी बढ़ाकर 4800 रुपए कर दिया है. जबकि पहले उसने टार्गेट प्राइज 4400 रुपए निर्धारित किया था. 

हिट रहा था आईपीओ 
ब्रोकरेज हाउस ICICI सिक्योरिटीज का कहना है कि डीमार्ट चलाने वाली एवेन्यू सुपरमार्ट्स मीडियम टर्म में नेस्ले इंडिया (Nestle India) को आउटपरफॉर्म कर सकती है. फर्म ने नेस्ले इंडिया के शेयरों पर होल्ड (Hold) रेटिंग बरकरार रखी है. दमानी की कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स का आईपीओ 8 मार्च 2017 को आया था. आईपीओ का प्राइज बैंड 295 से 299 रुपए था. कंपनी का आईपीओ 104.48 गुना सब्सक्राइब हुआ था. कंपनी के शेयर 21 मार्च 2017 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 604.40 रुपए पर लिस्ट हुए थे. 

दिया है शानदार रिटर्न 
पिछले 5 साल में कंपनी के शेयरों में 202.49% का उछाल आया है. वहीं, पिछले एक साल में एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर 34.57% ऊपर चढ़े हैं. पिछले छह महीने के आंकड़ों की बात करें, तो इसमें 22.23% की मजबूती आई है. एवेन्यू सुपरमार्ट्स में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 74.65 प्रतिशत है. जबकि पब्लिक शेयर होल्डिंग 25.35 प्रतिशत है. D-Mart की पैरेंट कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स के फाउंडर राधाकिशन दमानी दिग्गज निवेशक हैं और कारोबार के विस्तार के लिए कुछ न कुछ करते रहते हैं. पिछले साल दमानी ने ब्यूटी एवं पर्सनल केयर रिटेल चेन हेल्थ एंड ग्लो (Health and Glow) को खरीद लिया था. यह डील 700-750 करोड़ रुपए में हुई थी. इससे पहले Health and Glow का मालिकाना हक राजन रहेजा और हेमेंद्र कोठारी के पास था. बेंगलुरु स्थित इस कंपनी के पोर्टफोलियो में कई प्रोडक्ट्स हैं और देश के कई शहरों में इसके 175 से ज्यादा स्टोर्स हैं.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

12 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

12 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

13 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

15 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

13 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.