होम / बिजनेस / D Mart वाले राधा किशन दमानी ने हासिल किया ये मुकाम, जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे
D Mart वाले राधा किशन दमानी ने हासिल किया ये मुकाम, जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे
इस सूची में शामिल सभी कंपनियों की कुल वैल्यू 30 लाख करोड़ रुपये है, जो कि डेनमार्क की जीडीपी के बराबर है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
देश में पिछले कई सालों से सफलतापूर्वक रिटेल चेन डी मार्ट (D Mart) को चलाने वाले राधा किशन दमानी देश के ऐसे सबसे अमीर आंत्रप्रिन्योर हैं जो पूरी तरह से सेल्फ मेड हैं. मिलेनिया 2023 के टॉप 200 लोगों की सूची में दमानी सबसे अधिक मार्केट कैप के साथ टॉप पर हैं. गुरुवार को जारी हुई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके बाद इस सूची में Flipkart के फाउंडर बिन्नी बंसल और सचिन बंसल भी शामिल हैं. उनके बाद इसमें जोमैटो के दीपेंदर गोयल भी शामिल हैं.
कौन कौन हैं जो इस सूची में हैं शामिल
इस सूची की बात करें तो इसमें जिन लोगों के नाम शामिल हैं उनमें दूसरे नंबर पर बिन्नी बंसल और तीसरे नंबर पर जोमेटो के ओनर दीपेंदर गोयल शामिल हैं. बिन्नी बंसल का मार्केट कैप 1.19 लाख करोड़ रुपये है और जोमैटा के दीपेंदर गोयल का मार्केट कैप 86835 करोड़ और ड्रीम 11 के प्रमोटर 66452 करोड़ रुपये है. इस सूची में जो 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियां हैं उनमें 8 स्टार्टअप हैं. ये सभी स्टार्टअप 2000 के बाद देश में शुरु हुए हैं. इस लिस्ट में 56 प्रतिशत से अधिक जो फाउंडर हैं उनमें 10 चार्टेड अकाउंटेंट हैं, और 7 डॉक्टर हैं.
ज्यादातर फाउंडर्स का सबसे पसंदीदा कॉलेज
इस सूची से कई बातें दिलचस्प निकलकर सामने आई हैं. उनमें 38 फाउंडर्स आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएट हैं. 200 लोगों की सूची में ज्यादातर फाउंडरों के लिए आईआईटी दिल्ली सबसे पसंदीदा कॉलेज बनकर सामने आया है. इसके बाद दूसरा जो सबसे पसंदीदा कॉलेज बनकर सामने आया है वो है आईआईटी मुंबई, और तीसरा आईआईटी खड़गपुर सबके सामने आया है. गौरतलब है कि आईआईटी मुंबई से 24 आंत्रप्रिन्योर पढ़ाई कर चुके हैं, जबकि आईआईटी खड़गपुर से 10 आंत्रप्रिन्योर पढ़ाई कर चुके हैं.
महिलाओं में इन्होंने मारी बाजी
अब अगर देखें कि सूची में आखिर कौन सी महिला आंत्रप्रिन्योर सबसे ऊपर हैं तो उसमें फाल्गुनी नायर शामिल हैं. सबसे कम उम्र की महिला मामाअर्थ की Ghazal Alagh, और Winzo की सौम्या सिंह राठौड़ शामिल हैं. दोनों की उम्र 35 साल है. इसी तरह से सूची ये भी बता रही है कि सबसे ज्यादा आंत्रप्रिन्योर किस शहर से आते हैं तो उसमें सबसे पहला नाम है बेंगलुरु का, यहां से 129 लोग आते हैं इसी तरह दूसरा नाम है मुंबई का यहां से 78 लोग आते हैं, इसी तरह गुरुग्राम और नई दिल्ली से 49 लोग आते हैं.
टैग्स