होम / बिजनेस / Mukesh Ambani की इस कंपनी पर विदेशी निवेशक फिदा, लगाया 8278 करोड़ का दांव 

Mukesh Ambani की इस कंपनी पर विदेशी निवेशक फिदा, लगाया 8278 करोड़ का दांव 

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के दौरान रिलायंस रिटेल का नेट प्रॉफिट 19% बढ़कर 2448 करोड़ रुपए रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अरबपति कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की एक कंपनी पर विदेशी निवेशक ने बड़ा दांव लगाया है. कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (QIA) ने रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) में 8278 करोड़ रुपए निवेश करने वाली है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि QIA रिलायंस इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी RRVL में करीब 1% हिस्सेदारी के लिए 8278 करोड़ रुपए इन्वेस्ट करेगी. 

सबसे बड़ा रिटेल कारोबार
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बुधवार को शेयर बाजार बताया कि RRVL में कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (QIA) 8278 करोड़ रुपए का निवेश करेगी. इस निवेश से QIA को रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड में 0.99 प्रतिशत की अल्पांश इक्विटी हिस्सेदारी हासिल होगी. बता दें कि रिलायंस रिटेल अपनी कई अनुषंगियों एवं सहयोगी कंपनियों के जरिए देश का सबसे बड़ा रिटेल कारोबार संचालित करती है. इसके देशभर में 18,500 से भी अधिक स्टोर हैं और आने वाले समय में इस संख्या में इजाफा हो सकता है.

ईशा अंबानी ने जताई खुशी
RRVL की कमान मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) के हाथ है. वह निदेशक के रूप में कंपनी को आगे बढ़ाने की कोशिशों में लगी हुई हैं. ईशा अंबानी ने कहा ने इस मौके पर कहा कि हम रिलायंस रिटेल वेंचर्स में एक निवेशक के तौर पर QIA का स्वागत करते हैं. हम RRVL को एक विश्वस्तरीय संस्थान बनाने के क्रम में क्यूआईए के वैश्विक अनुभव औऱ मूल्य सृजन में उसके मजबूत रिकॉर्ड से लाभान्वित होना चाहते हैं. वहीं, QIA CEO मंसूर इब्राहिम अल-महमूद ने कहा कि क्यूआईए भारत के तेजी से बढ़ते रिटेल मार्केट में उच्च वृद्धि संभावनाओं वाली इनोवेटिव कंपनियों को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है.

ऐसी है RRVL की आर्थिक सेहत
रिलायंस रिटेल की आर्थिक सेहत की बात करें, तो चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 19% बढ़कर 2448 करोड़ रुपए रहा है. जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 2061 करोड़ था. तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 19.5% बढ़कर 62,159 करोड़ रही, जो एक साल पहले समान अवधि में 58,554 करोड़ रुपए थी. रिलायंस रिटेल का कहना है कि उसने जून तिमाही के दौरान 555 नए स्टोर खोले हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago