होम / बिजनेस / 'वंदे भारत' के दौर में IRCTC के मुनाफे ने भी पकड़ी रफ्तार, डिविडेंड का ऐलान   

'वंदे भारत' के दौर में IRCTC के मुनाफे ने भी पकड़ी रफ्तार, डिविडेंड का ऐलान   

IRCTC ने बताया कि मार्च तिमाही में कैटेरिंग बिजनेस से उसे कुल 396 करोड़ रुपए की इनकम हुई. पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 266 करोड़ रुपए था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यदि आपने भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) में इन्वेस्ट किया है, तो आपके लिए अच्छी खबर है. मार्च तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 30.4% बढ़कर 279 करोड़ रुपए रहा है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 214 करोड़ रुपए था. मुनाफे में आए इस उछाल का फायदा कंपनी अपने निवेशकों को भी देने जा रही है. IRCTC के बोर्ड ने फाइनेंशियल ईयर 2023 के लिए 2 रुपए के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 2 रुपए का फाइनल डिविडेंड देने का फैसला किया है. हालांकि, अभी इस फैसले पर शेयरहोल्डरों से मंजूरी लिया जाना बाकी है.

EBITDA में भी सुधार
IRCTC ने सोमवार यानी 29 मई को वित्त वर्ष 2023 की मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए. कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही उसका रिवेन्यु 39.6 प्रतिशत बढ़कर 965 करोड़ रुपए रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 691 करोड़ था. IRCTC के ऑपरेटिंग प्रॉफिट (EBITDA) में भी बढ़ोत्तरी हुई है. मार्च तिमाही में यह 16.5 फीसदी बढ़कर 324.6 करोड़ रहा. जबकि एक साल की समान अवधि में यह 278.5 करोड़ रुपए था. हालांकि, IRCTC का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 33.6% रहा, जो एक साल पहले 40.3 प्रतिशत था. 

यहां भी बढ़ी इनकम
भारतीय रेलवे के टिकट बुकिंग और टूरिज्म से जुड़ा बिजनेस संभालने वाली कंपनी IRCTC ने बताया कि मार्च तिमाही में कैटेरिंग बिजनेस से उसे कुल 396 करोड़ रुपए की इनकम हुई. इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 266 करोड़ रुपए था. यानी कंपनी की इनकम में करीब 49 फीसदी का उछाल आया है. कंपनी की रेल नीर (Rail Neer) की बिक्री से आमदनी मार्च तिमाही में 33% बढ़कर 73 करोड़ रुपए रही. एक साल पहले की समान अवधि में कमाई का ये आंकड़ा 55 करोड़ था. इसी के साथ IRCTC का टिकटिंग बिजनेस का रिवेन्यु भी बढ़कर 295 करोड़ पहुंच गया, जो एक साल पहले 293 करोड़ रुपए था.

ऐसा है शेयरों का हाल
IRCTC के तिमाही नतीजे शेयर बाजार का कारोबार बंद हुए के बाद आया. लिहाजा, आज इसका असर कंपनी के शेयरों पर देखने को मिल सकता है. सोमवार को IRCTC के शेयर 3.55% की उछाल के साथ 646.50 रुपए पर बंद हुए. पिछले 5 दिनों में इसने 3.05% और एक महीने में 3.12% का रिटर्न दिया है. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 774.90 रुपए है. बता दें कि IRCTC के शेयरों को कुछ समय पहले स्प्लिट किया गया था, इसके बाद से इन शेयरों के दौड़ने की रफ्तार 'एक्सप्रेस' से 'पैसेंजर' ट्रेन जैसी हो गई है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

2 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

4 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

4 hours ago

कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स

सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत देते हुए इसे 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. यह बदलाव वैश्विक तेल बाजार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है.

7 hours ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में सरकार का बड़ा दांव, ₹1.27 लाख करोड़ की नई योजना को कैबिनेट की मंजूरी

नई योजना के तहत सेमीकंडक्टर उपकरण, विशेष रसायन, गैस और सामग्री बनाने वाली कंपनियों को भारत में विनिर्माण इकाइयां लगाने पर परियोजना लागत का 30% तक सीधा प्रोत्साहन मिलेगा.

7 hours ago


बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

50 minutes ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

2 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

4 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

4 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

4 hours ago