होम / बिजनेस / इस IT कंपनी की फाइनेंशियल हेल्थ हुई मजबूत, क्या शेयरों में भी आएगी मजबूती?

इस IT कंपनी की फाइनेंशियल हेल्थ हुई मजबूत, क्या शेयरों में भी आएगी मजबूती?

टाटा समूह की आईटी कंपनी TCS ने सितंबर तिमाही में मुनाफा दर्ज किया है. पहली तिमाही में भी कंपनी ने प्रॉफिट दर्शाया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लीडिंग IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की आर्थिक सेहत मजबूत हुई है. कंपनी के दूसरी तिमाही (Q2) के नतीजे बताते हैं कि आईटी सेक्टर से जुड़ी तमाम आशंकाओं के बीच TCS ने अच्छा प्रदर्शन किया है. सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटड रिवेन्यु सालाना आधार पर 8% की बढ़त के साथ 59,692 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में करीब 55,309 करोड़ रुपए था. वहीं, TCS के कंसोलिडेटड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 9% का इजाफा हुआ है. Q2 में कंपनी का प्रॉफिट 11342 करोड़ रहा, पिछले साल की समान तिमाही में यह 10431 करोड़ था. बता दें कि पहली तिमाही (Q1) में कंपनी ने 11074 करोड़ का प्रॉफिट दर्शाया था. यानी उसके मुनाफे में लगातार वृद्धि हो रही है. 

डिविडेंड देने जा रही है कंपनी
TCS ने Q2 परिणाम कल शेयर बाजार बंद होने के बाद जारी किए थे, इसलिए ये पता नहीं चल सका कि मार्केट का इस पर क्या रिएक्शन है. आज जरूर कंपनी के परिणामों का उसके शेयरों पर असर देखने को मिल सकता है. TCS की फाइनेंशियल स्थिति मजबूत हुई है, ऐसे में उम्मीद कर सकते हैं कि कंपनी के शेयरों में भी मजबूती आएगी. बुधवार को कंपनी का शेयर गिरावट के साथ 3,613 रुपए पर बंद हुआ था. नतीजों से उत्साहित कंपनी ने इस बार 9 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड की घोषणा भी की है, जिसकी रिकॉर्ड डेट 19 अक्टूबर निर्धारित की गई है.  

BuyBack को मिल गई मंजूरी
इसी के साथ TCS के बोर्ड ने बायबैक (BuyBack) को भी मंजूरी दे दी है. कंपनी 4,150 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 4,09,63,855 शेयर खरीदेगी. इस पर कंपनी द्वारा लगभग 17,000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. पिछले साल यानी 2022 में भी टीसीएस ने बायबैक का ऐलान किया था. उस समय कंपनी ने 18000 करोड़ रुपए के शेयर बायबैक का फैसला लिया था, जबकि इस बार 17 हजार करोड़ के बायबैक का ऐलान किया गया है. बता दें कि जब कोई कंपनी अपनी ही कंपनी के शेयरों को बाजार से खरीदती है तो उसे बायबैक कहा जाता है. अधिकांश मामलों में यह बायबैक मार्केट प्राइज से ऊपर ही होता है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

11 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

14 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

14 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

17 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

17 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

11 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

14 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

13 hours ago