होम / बिजनेस / Quess Corp ने जारी किए तिमाही नतीजे, रिवेन्यु में हुआ इजाफा 

Quess Corp ने जारी किए तिमाही नतीजे, रिवेन्यु में हुआ इजाफा 

कंपनी के सीईओ का कहना है कि व्यापक आर्थिक प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद तिमाही नतीजे अच्छे रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की लीडिंग बिजनेस सर्विस प्रोवाइडर कंपनी Quess Corp ने वित्तवर्ष 2024 की पहली तिमाही (Q1FY24 Result) के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी का रिवेन्यु बढ़कर 4600 करोड़ हो गया है और इसके हेडकाउंट्स में 12% की तेजी आई है. इसके साथ ही कंपनी की नेट कैश पोजीशन Q1 FY23 की तुलना में बेहतर हुई है. Quess Corp के PAT यानी कि टैक्स के बाद के प्रॉफिट में इस बार कुछ कमी आई है, ये 48 करोड़ रुपए रहा है. जबकि Q1 FY23 में कंपनी का PAT 68 करोड़ था.

PBT में भी आई कमी
कंपनी के परिणामों के अनुसार, उसके EBITDA यानी Earnings before interest, taxes, depreciation, and amortization में इजाफा हुआ है. इस तिमाही में Quess Corp का EBITDA 154 करोड़ रहा. वहीं, Q1 FY23 में यह 153 करोड़ था. कंपनी का कुल रिवेन्यु इस तिमाही में पिछली बार से बढ़कर 4600 करोड़ रुपए हो गया है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 3979 करोड़ रुपए था. YoY के आधार पर इसमें 16% की बढ़त आई है. कंपनी के PBT (Profit Before Tax) में भी कमी देखने को मिली है. इस तिमाही यह 62 करोड़ रहा है, जो पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही के 79 करोड़ से कम है.

नतीजों से खुश हैं सीईओ
Quess Corp के वर्कफोर्स मैनेजमेंट की बात करें, तो वर्टिकल के लिए इसका टोटल हेडकाउंट 404k को पार कर गया है. इसमें YoY आधार पर 15% की बढ़ोत्तरी हुई है. कंपनी के Q1 परिणामों के बारे में बताते हुए Quess Corp के ED एवं ग्रुप CEO गुरुप्रसाद श्रीनिवासन ने कहा कि हमें 4600 करोड़ के राजस्व की रिपोर्ट करते हुए खुशी हो रही है, जो YoY आधार पर 16% अधिक है. उन्होंने आगे कहा कि Q1 में हमारे साथ जुड़ने वाले 35% सहयोगियों ने पहली बार औपचारिक कार्यबल में प्रवेश किया है. हमने 183 नए ग्राहक बनाए हैं, जिससे हम अगली कुछ तिमाहियों में विकास के लिए तैयार हो गए हैं. कुल मिलाकर, व्यापक आर्थिक प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद, राजस्व और परिचालन लाभ में तिमाही में सुधार हुआ है, जो हमारे हर मौसम के अनुकूल बिजनेस मॉडल की पुष्टि करता है.

कई देशों में दे रही सेवा
2007 में बेंगलुरु में स्थापित, क्वेस कॉर्प लिमिटेड देश की लीडिंग बिजनेस सर्विस प्रोवाइडर है, जो आउटसोर्स समाधानों के माध्यम से ग्राहक उत्पादकता बढ़ाने के लिए अपने व्यापक डोमेन ज्ञान और भविष्य के लिए तैयार डिजिटल प्लेटफॉर्म का लाभ उठाती है. कंपनी के पास कर्मचारियों की एक बड़ी फौज है, जो 30 जून, 2023 तक भारत, उत्तरी अमेरिका, APAC और मध्य पूर्व में 3000 से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान कर रही है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

6 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

8 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

9 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

11 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

13 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

8 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

2 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

5 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

6 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

11 hours ago