होम / बिजनेस / Employees के विकास के लिए 600 करोड़ का निवेश करेगी ये कंपनी

Employees के विकास के लिए 600 करोड़ का निवेश करेगी ये कंपनी

कंपनी ने प्रत्येक कर्मचारी, उनके जीवनसाथी और दो बच्चों के लिए मेडिकल कवरेज में वृद्धि करने की घोषणा भी की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

PWC इंडिया ने अपने कर्मचारियों के लिए अगले 3 सालों में 600 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश का ऐलान किया है. कंपनी का कहना है कि वो अपने नए 'पीपल एक्सपीरियंस फ्रेमवर्क' (People Experience Framework) के माध्यम से कर्मचारियों के समग्र विकास और कल्याण के लिए 600 करोड़ से अधिक का निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है. 

क्या होगा फायदा?
कंपनी का कहना है कि यह फ्रेमवर्क कर्मचारियों को व्यक्तिगत अवसरों तक पहुंच प्राप्त करने में सक्षम बनाता है, जिसके चलते वह अपनी लाइफ को अपने हिसाब से जी सकते है. इसमें परिवार की जरूरतों को पूरा करना, अपने उद्देश्य, मूल्यों के साथ संरेखित काम ढूंढना और एक ऐसा वातावरण बनाना शामिल है, जिसमें वे भविष्य के लिए आवश्यक कौशल का निर्माण कर रहे हों.

MBA प्रोग्राम की घोषणा
भारत में पीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष संजीव कृष्णन ने कहा, 'हमारा नया पीपल एक्सपीरियंस फ्रेमवर्क विकास और अनुकूलित पुरस्कार, लाभ और कल्याण पर अधिक जोर देगा, जो हमारे दैनिक अनुभवों में शामिल हैं और जहां हमारे पास अपने लोगों का समर्थन करने की फ्लेक्सिबिलिटी है क्योंकि समय के साथ उनकी जरूरतें बदल जाती हैं'. पीडब्ल्यूसी इंडिया ने डायरेक्टर लेवल तक रेगुलर फुलटाइम एम्प्लाइज के लिए एक नॉन-रेजिडेंशियल एग्जीक्यूटिव MBA प्रोग्राम की घोषणा की है, जिसमें फर्म कर्मचारियों के लिए कोर्स फीस का 75 प्रतिशत (प्रति व्यक्ति 10 लाख रुपए तक) स्पॉन्सर करेगी. इसके अलावा, सेल्फ-इनिशिएटेड लर्निंग सर्टिफिकेशन की स्पॉन्सरशिप को पहले के 30,000 रुपए से बढ़ाकर 1 लाख रुपए कर दिया गया है.

मेडिकल कवरेज बढ़ाया
कंपनी ने प्रत्येक कर्मचारी, उनके जीवनसाथी और दो बच्चों के लिए (औसतन 5 लाख रुपए से अधिक) मेडिकल कवरेज में वृद्धि करने की घोषणा भी की है. कंपनी की तरफ से बताया गया है कि एक रिचार्ज एंड रिजुविनेट नीति शुरू की गई है, जिसके तहत प्रत्येक कर्मचारी एक वर्ष में न्यूनतम 10 दिनों के डाउनटाइम का हकदार होगा. पैटरनिटी अवकाश को भी बढ़ाकर 30 दिन कर दिया गया है.

जारी रखेंगे निवेश करना
पीडब्ल्यूसी इंडिया जी चीफ पीपल ऑफिसर Padmaja Alaganandan ने कहा, 'जिस तरह हम लगातार ग्राहक केंद्रित हैं, उसी तरह हम अपने लोगों (कर्मचारी) में निवेश करना जारी रखेंगे. सबसे सार्थक कार्यस्थल अनुभव वे हैं, जो लोगों के हितों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं. उन्होंने आगे कहा कि हमारे लिए हमारे कर्मचारी काफी मायने रखते हैं, क्योंकि आज जहां हम हैं, उसमें उनका बहुत बड़ा योगदान है'. इन सबके अलावा भी PWC इंडिया ने अपने कर्मचारियों को ध्यान में रखते हुए कई अन्य ऐलान भी किए हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

11 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

11 hours ago

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

12 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

14 hours ago

ZEE ने Serie A समेत इटली की प्रमुख फुटबॉल लीग्स के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किए

इस समझौते के तहत भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव में भी इन प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं का प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE के पास होगी.

16 hours ago

बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

12 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

11 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

11 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.