होम / बिजनेस / सुपरहिट फिल्मों से PVR Inox के लौटे अच्छे दिन, 166 करोड़ का प्रॉफिट कमाया

सुपरहिट फिल्मों से PVR Inox के लौटे अच्छे दिन, 166 करोड़ का प्रॉफिट कमाया

कोरोना महामारी के चलते काफी समय तक मल्टीप्लेक्स चेन PVR आईनॉक्स को नुकसान उठाना पड़ा था, लेकिन अब उसके अच्छे दिन लौट आए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

'गदर2', 'पठान' और 'जवान' जैसी सुपरहिट फिल्मों के चलते मल्टीप्लेक्स चेन PVR आईनॉक्स के अच्छे दिन लौट आए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने सितंबर 2023 को समाप्त तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए 166 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हासिल किया है. इसके साथ ही रिवेन्यु ग्रोथ में 191% का उछाल देखने को मिला है. जबकि, टिकटों की बिक्री में भी काफी वृद्धि दर्ज हुई है. PVR Inox ने कहा कि विलय 6 फरवरी 2023 से प्रभावी हो गया है और कंपनी के दूसरी तिमाही के नतीजे विलय के आधार पर जारी किए गए हैं.

पिछले साल हुआ था घाटा
पीवीआर आईनॉक्स मल्टीप्लेक्स ने दूसरी तिमाही (Q2) के नतीजे आज घोषित किए हैं. कंपनी ने सितंबर तिमाही के लिए 166 करोड़ का कंसोलिडिटेड नेट प्रॉफिट प्राप्त किया है. जबकि एक साल पहले की इसी अवधि में कंपनी को 71 करोड़ रुपए का घाटा दर्ज हुआ था. इस मल्टीप्लेक्स चेन का तिमाही के दौरान ऑपरेशन से रिवेन्यु पिछले वर्ष की समान तिमाही के 686 करोड़ के मुकाबले 191% बढ़कर 2,000 करोड़ रुपए हो गया है. वहीं, कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान 706 करोड़ रुपए का EBITDA दर्ज किया, जो पिछले वर्ष के 154 करोड़ से काफी ज्यादा है. सितंबर तिमाही के दौरान EBITDA मार्जिन बढ़कर 35.3% हो गया, जो एक साल पहले 22.4% था.

इतनी बढ़ गई टिकटों की बिक्री
कंपनी की तरफ से बताया गया है कि औसत टिकट की कीमत और प्रति व्यक्ति भोजन-पेय पदार्थ पर खर्च में सालाना आधार पर क्रमश: 25% और 15% की वृद्धि देखी गई, जो 276 रुपए और 136 रुपए तक पहुंच गया है. टिकटों की बिक्री में 109% की वृद्धि और विज्ञापन बिक्री में 41% की वृद्धि दर्ज हुई है. बता दें कि पिछले कुछ वक्त में बॉलीवुड से एक के बाद एक तीन बड़ी सुपरहिट फिल्में निकली हैं. सनी देओल की गदर-2 ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया है. इसी तरह, शाहरुख़ खान की पठान के बाद जवान भी लोगों को थियेटर तक खींचकर लाने में कामयाब रही है. इसी वजह से पीवीआर आईनॉक्स ने अच्छा-खासा मुनाफा कमाया है.    
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

5 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

8 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

9 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

11 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

11 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

5 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

9 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

7 hours ago