होम / बिजनेस / Jupiter Wagons के प्रॉफिट में 370% से ज्यादा उछाल? जारी हुए नतीजे!

Jupiter Wagons के प्रॉफिट में 370% से ज्यादा उछाल? जारी हुए नतीजे!

पिछले साल इसी क्वार्टर के दौरान कंपनी का प्रॉफिट 13 करोड़ हुआ करता था जो इस क्वार्टर के दौरान बढ़कर 63 करोड़ रुपयों तक जा पहुंचा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

Jupiter Wagons भारतीय रेलवे के लिए मालगाड़ी की बोगी के साथ-साथ पैसेंजर ट्रेनों की बोगी भी तैयार करता है. हाल ही में कंपनी ने वित्त वर्ष 24 के पहले क्वार्टर यानी अप्रैल से जून 2023 के लिए अपने क्वार्टरली नतीजों की जानकारी साझा की है. आइए जानते हैं Jupiter Wagons के लिए कैसा रहा वित्त वर्ष 2024 का पहला क्वार्टर. 

प्रॉफिट में आया उछाल
वित्त वर्ष 24 के पहले क्वार्टर के दौरान कंपनी को 753 करोड़ रुपयों की कमाई हुई थी. सालाना आधार पर तुलना करें तो हमें कंपनी की कमाई में 155% की वृद्धि देखने को मिलती है. वहीं अगर पिछले क्वार्टर के दौरान कंपनी की कमाई देखें तो यह 712 करोड़ रूपए हुआ करती थी. अगर बात प्रॉफिट की करें तो कंपनी के प्रॉफिट में सालाना आधार पर 374% की वृद्धि देखने को मिली है. पिछले साल इसी क्वार्टर के दौरान कंपनी का प्रॉफिट 13 करोड़ हुआ करता था जो इस क्वार्टर के दौरान बढ़कर 63 करोड़ रुपयों तक जा पहुंचा है.

मजबूती से की 2024 की शुरुआत
नतीजों के बारे में बात करते हुए Jupiter Wagons के मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक लोहिया ने कहा – हमें खुशी है कि वित्त वर्ष 24 की शुरुआत इतनी मजबूती के साथ हुई है और पहले ही क्वार्टर के दौरान हमने बहुत सी शानदार चीजें की हैं. कंपनी के बिजनेस में तेजी बनी रही और हमने इस क्वार्टर में 753 करोड़ रुपयों की कमाई की जो पिछले साल के मुकाबले 155% ज्यादा है. कंपनी का EBITDA (अर्निंग्स बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन एंड अमोर्टाइजेशन) 99 करोड़ रूपए था और पिछले साल के मुकाबले यह 217% ज्यादा है. 

कैसी रही शेयर मार्केट में न्यूज
इसके साथ ही Jupiter Wagons के MD ने यह भी बताया कि RITES लिमिटेड के साथ मिलकर उनकी कंपनी ग्लोबल मार्केटों में भी कदम रख रही है और उन्होंने जिम्बाब्वे और मोजांबिक में होने वाले ग्लोबल टेंडर्स में भी भाग लिया था. इसके साथ ही कंपनी को कंटेनर बिजनेस में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. Jupiter Wagons का शेयर आज मार्किट में 233 रूपए प्रति शेयर की कीमत पर बंद हुआ. आज की ट्रेडिंग के दौरान कंपनी के शेयर में 4.98% का उछाल देखने को मिला है. 
यह भी पढ़ें: कौन हैं Tesla के नए CFO Vaibhav Taneja? DU से है संबध!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

3 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

5 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

6 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

8 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

10 hours ago

बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

5 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

10 minutes ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.