होम / बिजनेस / LPG सिलेंडर के नए रेट जारी, जानें राहत मिली या और बढ़ा महंगाई का बोझ

LPG सिलेंडर के नए रेट जारी, जानें राहत मिली या और बढ़ा महंगाई का बोझ

पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें पिछले कुछ वक्त से स्थिर हैं. घरेलू सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार अक्टूबर में बदलाव किया गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बढ़ती महंगाई के बीच यदि आप गैस सिलेंडर की कीमत में कमी की उम्मीद कर रहे थे, तो तेल कंपनियों ने आपकी उम्मीद को तोड़ दिया है. कंपनियों ने आज यानी 1 दिसंबर को LPG सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं. सिलेंडर के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है. यानी सिलेंडर न सस्ता हुआ है और न महंगा. बता दें कि पिछली बार कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी की गई थी, लेकिन घरेलू उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिली थी. 

कमर्शियल हुआ था सस्ता
इंडियन ऑयल (IOC) की वेबसाइट के मुताबिक, घरेलू गैस सिलेंडर और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. पिछले महीने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 115.50 रुपए की कटौती हुई थी. इससे पहले भी कई बार, इसके दाम घटाए गए थे लेकिन घरेलू LPG की कीमतों में कमी से तेल कंपनियों ने इनकार कर दिया था. गौरतलब है कि अधिकांश शहरों में LPG सिलेंडर की कीमत एक हजार से ऊपर पहुंच गई है. 

अक्टूबर में बढ़े थे दाम
दिल्ली में 1 दिसंबर को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपए है. कोलकाता में 1079 रुपए, मुंबई में 1052.50 और चेन्नई में इसकी कीमत 1068.50 रुपए बनी हुई है. आखिरी बार 14 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में 6 अक्टूबर को बदलाव हुआ था. तब तेल कंपनियों ने सस्ते की आस में बैठी जनता पर महंगाई का बम फोड़ते हुए सिलेंडर के दाम सीधे 15 रुपए बढ़ा दिए थे. इससे पहले 22 मार्च को कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई थी. वहीं, मई में दो बार दाम बढ़े थे.

जनता को नहीं दिया फायदा 
मोदी सरकार में पेट्रोल-डीजल से लेकर रसोई गैस के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं. इसके अलावा, CNG और PNG की कीमतों में भी काफी इजाफा हो चुका है. इन सबके चलते आम आदमी के लिए खर्चा चलाना मुश्किल हो गया है. पेट्रोल-डीजल की कीमतें पिछले कुछ वक्त से स्थिर हैं. बीच में कच्चे तेल के दाम कई बार नीचे आए, लेकिन इसके बावजूद कंपनियों ने देशवासियों को राहत नहीं दी. अब माना जा रहा है कि गुजरात चुनाव के बाद तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा जरूर कर सकती हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

13 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

14 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

17 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

18 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

18 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

13 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

14 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

18 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

13 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

17 hours ago