होम / बिजनेस / BW MarketWorld:हर इंडस्‍ट्री में हो रही है एआई के इस्‍तेमाल की तैयारी 

BW MarketWorld:हर इंडस्‍ट्री में हो रही है एआई के इस्‍तेमाल की तैयारी 

आज डेटा से ये भी पता किया जा सकता है कि किस कैटेगिरी में पेमेंट ट्रेंड कर रही है. हम अपने इस डेटा की पावर के जरिए आज किसी भी पार्टनर के साथ काम कर  सकते हैं. . 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्‍तेमाल जहां एक ओर कई जगहों पर हो रहा है तो कई जगहों पर आने वाले समय में होने लगेगा. लेकिन बिजनेस वर्ल्‍ड मार्केटियर के इवेंट में पहुंचे सभी मेहमानों ने इस बात पर जोर दिया है कि आज इसका इस्‍तेमाल हर इंडस्‍ट्री अपने कंज्‍यूमर बेस को बढ़ाने के साथ कई दूसरी चीजों के लिए कर रही है. इस कार्यक्रम में BW Businesswolrd  के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ और एक्‍सचेंज4मीडिया के फाउंडर डॉ. अनुराग बत्रा भी मौजूद रहे.   

आखिर क्‍या है web 3.O?

सेशन को चेयर करते हुए एंजल वल के बिजनेस स्‍ट्रैटजिस्‍ट लॉयड मैथियॉज ने कहा कि इन दिनों वेब 3.0 को लेकर हर जगह चर्चा हो रही है, किसी दौर में वेब 1.0 और उसके बाद web 2.0 उसके बाद अब web 3.0 की चर्चा हो रही है.web 1.0 में हमने देखा कि हम ब्राउजर पर जाकर इंफॉरमेशन के लिए सर्च करते थे, उसके बाद वेब 2.0 आया तो उसमें शेयरिंग पर जोर दिया गया. इस शेयरिंग में हमने देखा कि सोशल मीडिया के जरिए शेयरिंग का दायरा तेजी से बढ़ा. अब हम तीसरे पार्ट में देख रहे हैं इमर्शन पर सबसे ज्‍यादा फोकस है. यहां कोई भी इंडीविजुअल इंफॉरमेशन क्रिएट कर सकता है और वो उसके जरिए बिजनेस कर सकता है. पिछले कुछ समय में हमने देखा कि हमारे टीवी पर एआई एंकर समाचार पढ़ रहे हैं. अब सबकुछ वास्‍तविकता बन रहा है. 

ग्राहक अनुभव बढ़ाने के लिए कर सकते हैं इसका इस्‍तेमाल  

Perfetti Van Melle IndiaG के Marketing Director गुंजन खेतान कहते हैं कि हम लोग FMCG सेक्‍टर में है तो हमारा टेक्‍नोलॉजी से सीमित नाता है. जब कभी भी हम अपनी टॉरगेट ऑडिएंस पर फोकस करते हैं तो उसमें यूथ और जेन जी कैटेगिरी के लोग होते हैं. हम एआई-वीआई जैसी तकनीक का इस्‍तेमाल अपने ग्राहक अनुभव को बढ़ाने के लिए करते हैं. मैं आपको कुछ अनुभव बताना चाहूंगा जहां हमने एआई-वीआई का इस्‍तेमाल किया है. पिछले दिनों हमने अपने ब्रैंड छुपा के साथ एक हैलोइन कैंपेंन का प्रयोग किया. इसके तहत लोग जैसे ही खुद को स्‍कैन करेंगे तो उन्‍हें अनुभव होगा कि वो जांबी लैंड में है. ये हमारा इस तरह का पहला प्रयोग था जो बहुत हिट हुआ. अभी हमने एक और प्रयोग किया जिसमें एआई का इस्‍तेमाल किया. वो भी काफी हिट रहा था. 

हम नई जनरेशन के हर के प्रोडक्‍ट में करते हैं इसका इस्‍तेमाल

Philips Domestic Appliances India की Chief Marketing Officer, Pooja Baid कहती हैं की इस तरह की तकनीक को हम कई स्‍तर पर इस्‍तेमाल कर सकते है. हमारी कंपनी का कोई भी नेक्‍सट जेनरेशन का प्रोडक्‍ट हो हम उसे नई तकनीक के साथ लाना चाहते हैं. आज हम ऐसे प्रोडक्‍ट ला रहे हैं जिन्‍हें हम यहां बैठे-बैठे मोबाइल से ऑपरेट कर सकते हैं क्‍योंकि वो मेरे मोबाइल से कनेक्‍ट है. एआई एक ऐसी तकनीक है जिसका इस्‍तेमाल हम हर प्रोडक्‍ट में कर सकते हैं. अपने ग्राहक की सुविधा को इजाफा करने में भी हम इस तकनीक को इस्‍तेमाल कर रहे हैं. हमने अभी एक ऐसा प्रोडक्‍ट बनाया है जो आपकी क्रिएटीविटी को कस्‍टमाइज करता है. अब देखिए हम एक ऐसी तकनीक पर काम कर रहे हैं जिसमें आपको दिखाई देता है कि आपके घर का एप्‍लॉयंस कैसे काम कर रहा है. पूजा ने कहा कि टेक और एप्‍लायंस कंपनियों के लिए एआई में बहुत स्‍कोप है. 

हमारा बैकएंड बेहद मजबूत है
मास्‍टरकार्ड के डॉयरेक्‍टर मार्केंटिंग पूनीत बेकल कहते हैं कि  हमारे सिस्‍टम के जरिए जब भी कोई ट्रांजिक्‍शन होती है तो उसके पीछे हमारा एक बड़ा बैकएंड काम करता है. आज हम ये समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर बॉयर किस कैटेगिरी के बिजनेस को लेकर ज्‍यादा खरीददारी कर रहा है . पिछले एक समय में किस कैटेगिरी में कैसी खरीददारी हुई है. इससे हम फ्यूचर सेल परचेज को भी समझ सकते हैं. किस कैटेगिरी में पेमेंट ट्रेंड कर रही है. हम अपने इस डेटा की पावर के जरिए आज किसी भी पार्टनर के साथ काम कर  सकते हैं. अब वो भले ही बैंक हो, रिटेल मर्चेंट हो और कोई भी हो. 

इस क्षेत्र में हो रहा है इसका विकास 

हीरो साइकिल के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर,रचित गुप्‍ता  ने कहा कि पिछले साल हमने अपना डीटूसी प्‍लेटफॉर्म लॉन्‍च किया था. पिछले साल हमने अटॉप्‍सा लिंक साइकिल को लॉन्‍च किया था जिसे आप अपने घर में लगाकर 2 डी और 3 डी व्‍यू देख सकते हैं. इसने हमें कनवर्जन करने में काफी मदद की थी. अभी इस फीचर को केवल 10 प्रतिशत लोग इस्‍तेमाल कर रहे हैं. हम लोग एआई का इस्‍तेमाल यूनीक यूजर जर्नी का इस्‍तेमाल करने के लिए कर रहे हैं. हमारा जोर इस बात पर है कि लोगों के लिए कस्‍टमाइज चीजों को मुहैया कराया जाए. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

53 seconds ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

1 hour ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

3 hours ago

ईंधन और खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी, जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% पर पहुंची

जनवरी 2025 से लागू नई CPI श्रृंखला के तहत यह पहला मौका है, जब खुदरा महंगाई RBI के 4% के लक्ष्य से ऊपर पहुंची है.

3 hours ago

HCL Tech का मुनाफा 20% उछला, 12 रुपये डिविडेंड के साथ AI में 3,500 करोड़ का निवेश

मजबूत तिमाही नतीजों के साथ HCL Tech के बोर्ड ने निवेशकों के लिए 2 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 12 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है.

3 hours ago


बड़ी खबरें

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

53 seconds ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

1 hour ago

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हुए आर. वैरामुथु, बोले- साहित्य ने ही जीवन को दिशा दी

वैरामुथु ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले तीसरे तमिल साहित्यकार और पहले तमिल कवि बन गए हैं. उन्होंने इस सम्मान को पूरी तमिल भाषा और भारतीय साहित्य जगत का गौरव बताया. 

53 minutes ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

3 hours ago

ईंधन और खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी, जून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% पर पहुंची

जनवरी 2025 से लागू नई CPI श्रृंखला के तहत यह पहला मौका है, जब खुदरा महंगाई RBI के 4% के लक्ष्य से ऊपर पहुंची है.

3 hours ago