होम / बिजनेस / अपनी इस कंपनी के IPO को हिट करवाने के लिए अंबानी ने तैयार किया बड़ा प्लान!

अपनी इस कंपनी के IPO को हिट करवाने के लिए अंबानी ने तैयार किया बड़ा प्लान!

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) का आईपीओ आने वाला है और इसकी घोषणा जल्द की जा सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अपनी कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) के आईपीओ से पहले एक बड़ी योजना पर काम कर रहे हैं. ये योजना RRVL के IPO यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग को सफल बनाने से जुड़ी है. Jio Financial Services की खराब लिस्टिंग ने अंबानी को कुछ हद तक परेशान किया है और वह नहीं चाहते कि RRVL का आईपीओ उनकी उम्मीदों के विपरीत जाए. इसलिए उन्होंने एक बड़ा प्लान तैयार किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंबानी रिलायंस रिटेल वेंचर्स में 8 से 10% हिस्सेदारी बेच सकते हैं. इस प्रक्रिया को संभवतः 12-15 महीनों में किश्तों में पूरा किया जाएगा. 

वैल्यूएशन बढ़ाने की कोशिश
रिपोर्ट्स बताती हैं कि मुकेश अंबानी की यह मुहिम रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड के प्रस्तावित IPO के लिए अहम साबित हो सकती है. दरअसल, अंबानी की कोशिश RRVL के वैल्यूएशन को बढ़ाने और उसे सही साइज में रखने की है, ताकि आईपीओ की सफलता सुनिश्चित की जा सके. रिपोर्ट्स में एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि यदि रिलायंस रिटेल को आईपीओ लाना है, तो उसे करीब 1.15 लाख करोड़ वैल्यू की लगभग 14% हिस्सेदारी को कम करना होगा. IPO से पहले हिस्सेदारी की बिक्री से जो रकम मिलेगी, उसे रिलायंस रिटेल के स्टोर्स बढ़ाने और कर्ज चुकाने पर खर्च किया जा सकता है. इससे कंपनी की स्थिति और मजबूत नजर आएगी. 

क्या है लिस्टिंग का नियम?
स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग नियमों की बात करें, तो किसी कंपनी की पब्लिक शेयरहोल्डिंग कम से कम 25% होनी चाहिए. वहीं, रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड में करीब 11 प्रतिशत हिस्सेदारी वैश्विक निवेशकों के पास है. इसमें कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (QIA) भी शामिल है, जिसने हाल ही में रिलायंस रिटेल में 0.99% हिस्सेदारी के लिए 8,278 करोड़ रुपए लगाए हैं. मुकेश अंबानी के लिए अच्छी बात यह है कि रिलायंस रिटेल का वैल्यूएशन 2020 के बाद से लगभग दोगुना हो गया है. अब यदि हिस्सेदारी बेचने से कंपनी का वैल्यूएशन और बढ़ जाता है, तो आईपीओ को अच्छा रिस्पांस मिल सकता है. Jio Financial Services के मौजूदा हालातों के बाद यह और भी जरूरी हो गया है कि रिलायंस रिटेल जबरदस्त तैयारी के साथ आईपीओ लेकर आए. 

AGM में हो सकती है घोषणा    
रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक आम बैठक (AGM) 28 अगस्त को होनी है. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले हो सकते हैं. रिलायंस की AGM पर निवेशकों की हमेशा से निगाह रहती है, क्योंकि मुकेश अंबानी इसमें कोई न कोई बड़ा ऐलान जरूर करते हैं. माना जा रहा है कि इस बार अंबानी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) के आईपीओ को लेकर कोई घोषणा कर सकते हैं. रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 2019 की वार्षिक आम बैठक में कहा था कि रिटेल कारोबार अगले 5 वर्षों के भीतर स्टॉक मार्केट में सूचीबद्ध होगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago