होम / बिजनेस / गुजरात के Chhota Udepur को कल 5206 करोड़ रुपए की सौगात देंगे PM मोदी
गुजरात के Chhota Udepur को कल 5206 करोड़ रुपए की सौगात देंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के छोटा उदेपुर में 27 सितंबर को विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 सितंबर को गुजरात के छोटा उदेपुर (Chhota Udepur) जिले में 5,206 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के नेतृत्व में गुजरात सरकार शिक्षा के स्तर में सुधार लाने का प्रयास कर रही है और ये योजनाएं उसी का हिस्सा हैं. इसके अलावा, PM मोदी सड़क, भवन, शहरी विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और जल आपूर्ति विभागों के विकास कार्यों के साथ-साथ मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस से जुड़ी योजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे.
स्कूलों की बदलेगी सूरत
मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के तहत 4,505 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन और लोकार्पण प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा. इसके अंतर्गत 50 हजार नए क्लासरूम, डेढ़ लाख स्मार्ट क्लासरूम, 20 हजार नए कंप्यूटर लैब और पूरे राज्य में 41 हजार से अधिक सरकारी एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में पांच हजार टिंकरिंग लैब स्थापित की जाएंगी. इससे अगले पांच साल में लगभग एक करोड़ छात्रों के सीधे लाभांवित होने की उम्मीद है.
ग्रामीणों को मिलेगा वाईफाई
प्रधानमंत्री 22 जिलों के 7500 गांवों में सीधे 20 लाख ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने वालीं ग्राम वाई-फाई फैसिलिटीज का भी उद्घाटन करेंगे. इसके लिए 60 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है. इसके अलावा, सड़क और भवन विभाग के तहत 277 करोड़, शहरी विकास विभाग के तहत 251 करोड़ और जल आपूर्ति विभाग के तहत 80 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण भी PM के हाथों किया जाएगा. इसके साथ ही दाहोद में 23 करोड़ की लागत से तैयार नए नवोदय विद्यालय और 10 करोड़ की लागत से निर्मित FM रेडियो स्टूडियो का भी उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी करेंगे.
टैग्स