✕

होम / बिजनेस / स्किल इंडिया प्रोग्राम के लिए ₹8800 करोड़ खर्च करने का प्लान, ऐसे युवाओं को मिलेगा रोजगार

स्किल इंडिया प्रोग्राम के लिए ₹8800 करोड़ खर्च करने का प्लान, ऐसे युवाओं को मिलेगा रोजगार

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 (PMKVY 4.0) में बड़ा बदलाव किया गया है, ताकि कौशल विकास प्रशिक्षण, इंडस्ट्री की जरूरतों के हिसाब से हो.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को ‘स्किल इंडिया’ कार्यक्रम को 2026 तक जारी रखने का फैसला हुआ है. साथ ही इसके पुनर्गठन के लिए 8,800 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है. सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए इस फैसले की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि साल 2014 से 2024 के बीच कौशल वितरण में लगभग 135.31 लाख उम्मीदवारों को प्रशिक्षित किया गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हुई है. प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 (पीएमकेवीवाई 4.0), प्रधानमंत्री राष्ट्रीय प्रशिक्षु प्रोत्साहन योजना (पीएम-एनएपीएस) और जन शिक्षण संस्थान (जेएसएस) योजना अब ‘स्किल इंडिया कार्यक्रम’ की समग्र केंद्रीय क्षेत्र योजना के तहत जोड़ दिए गए हैं. वैष्णव ने नया दक्षिण तटीय रेलवे जोन पर भी बात की.

‘स्व-रोजगार और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा’

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, यह मंजूरी देशभर में मांग-संचालित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और उद्योग-अनुकूल प्रशिक्षण को एकीकृत करके एक कुशल, भविष्य के लिए तैयार कार्यबल के निर्माण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है. वहीं, अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पीएम कौशल विकास योजना 4.0 (पीएमकेवीवाई 4.0) युवाओं को उद्योग-संबंधित कौशल में प्रशिक्षण और प्रमाणन करेगा.

उन्होंने कहा कि पीएम-एनएपीएस में प्रशिक्षुओं को नियुक्त करने के लिए उद्योगों को वित्तीय प्रोत्साहन मिलेगा. प्रशिक्षु अधिनियम, 1961 के प्रावधानों के अनुसार कौशल विकास के लिए जन शिक्षण संस्थान हाशिए पर पड़े समूहों को समुदाय-आधारित कौशल प्रशिक्षण, महिलाओं और ग्रामीण युवाओं पर ध्यान केंद्रित करना और स्व-रोजगार और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देना है.

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का कार्यकाल 3 साल के बढ़ा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले दशक में कौशल वितरण (2014-24) में प्रगति हुई है. प्रशिक्षण एवं कौशल विकास (आईटीआईएस, एनएपीएस, जेएसएस, पीएमकेवीवाई आदि) का नेटवर्क तैयार हुआ है. लगभग 135.31 लाख उम्मीदवारों को प्रशिक्षित किया गया. 15,000 आईटीआईएस और 307 जन शिक्षण संस्थान (जेएसएस) में 28.38 लाख उम्मीदवारों को प्रशिक्षित किया गया. वहीं, पीएमकेवीवाई-2015-16 के तहत आरपीएल (पूर्व शिक्षण की मान्यता) में 70 लाख सहित 1.60 करोड़ उम्मीदवारों को प्रशिक्षित किया गया.

उन्होंने बताया कि एनएपीएस के तहत 39.47 लाख प्रशिक्षु नियुक्त किए गए. भारत सरकार ने न केवल पुराने/पारंपरिक पाठ्यक्रमों में बल्कि नए जमाने के पाठ्यक्रमों सेमीकंडक्टर, एआई, साइबर सुरक्षा, 5जी/6जी दूरसंचार, ग्रीन हाइड्रोजन आदि में भी प्रशिक्षण दिया है. वहीं, कहा कि राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का कार्यकाल अप्रैल 2025 से मार्च 2028 तक 3 और सालों के लिए बढ़ाया गया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

त्योहारी सीजन से पहले निसान की बड़ी छलांग, घरेलू बिक्री में 100% उछाल

निसान मोटर इंडिया ने सितंबर 2026 में घरेलू बाजार में 3,300 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 100 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर सितंबर में कुल 10,025 वाहनों की थोक बिक्री की.

14 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

17 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

1 day ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

12 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

10 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

13 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

13 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

17 hours ago