होम / बिजनेस / Pidilite ने इन दोनों को सौंपी MD और Joint MD की कमान, जानें कौन हैं ये शख्स?
Pidilite ने इन दोनों को सौंपी MD और Joint MD की कमान, जानें कौन हैं ये शख्स?
भरत पुरी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पिडीलाइट के बोर्ड आफ डायरेक्टर ने एमडी के रूप में सुधांशु वत्स और एग्जीक्यूटिव डारयेक्टर व ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में कविंदर सिंह को किया नियुक्त.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
पिडीलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Pidilite) ने सुधांशु वत्स को अपना नया मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) नियुक्त किया है. वहीं, कविंदर सिंह को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर (Joint MD) की कमान सौंपी गई है. वर्तमान एमडी भरत पुरी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब जल्द ही सुधांशु वत्स और कविंदर सिंह पिडीलाइट की कमान संभालेंगे. इसकी घोषणा पिडीलाइट इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को की.
पिडीलाइट के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन ने क्या कहा?
पिडीलाइट के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन एम.बी. पारेख ने कहा है कि सुधांशु वत्स और कविंदर सिंह की नियुक्ति से पिडीलाइट को काफी लाभ होगा. ये दोनों मिलकर कंपनी को नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे. वह पिडीलाइट की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के सफर में इन दोनों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं.
सुधांशु वत्स कई बड़ें संस्थान से जुड़कर कर चुके हैं काम
सुधांशु वत्स पिडीलाइट इंडस्ट्रीज के वर्तमान डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर हैं. पिडीलाइट इंडस्ट्रीज से पहले वह ईपीएल लिमिटेड (जिसे पहले एस्सेल प्रोपैक लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) में सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर रह चुके हैं. उन्होंने ग्रुप सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में 8 वर्षों तक वायाकॉम 18 मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में भी काम कर चुके हैं. उन्होंने 1991 में हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड के साथ ट्रेनी के रूप में अपना करियर शुरू किया और उसके बाद 20 साल तक सेल्स, मार्केटिंग और जनरल मैनेजमेंट लीडरशिप जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काफी मेहनत से काम किया.
कई बड़े संस्थान के लिए कन्ज्यूमर गुड्स सेक्टर में काम कर चुके कविंदर
कविंदर सिंह वर्तमान में महिंद्रा हॉलीडेज एंड रिसॉर्ट्स इंडिया (एमएचआरआईएल) के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव आफिसर हैं. उनके कार्यकाल के दौरान, एमएचआरआईएल लगभग 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर एक बिलियन डॉलर बाजार पूंजीकरण वाली कंपनी बन गई. कन्ज्यूमर गुड्स सेक्टर में उन्हें एशियन पेंट्स, आईटीसी लिमिटेड और पिडिलाइट इंडस्ट्रीज जैसे विभिन्न संस्थान का अनुभव प्राप्त है.
टैग्स