होम / बिजनेस / अनंत-राधिका की शादी के इन्विटेशन बॉक्स की तस्वीर आई सामने, गेस्ट को चांदी के मंदिर के साथ मिल रहे कई खास गिफ्ट्स

अनंत-राधिका की शादी के इन्विटेशन बॉक्स की तस्वीर आई सामने, गेस्ट को चांदी के मंदिर के साथ मिल रहे कई खास गिफ्ट्स

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को लेकर लोग काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर अनंत-राधिका की शादी का इन्विटेशन बॉक्स खूब वायरल हो रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का वक्त जैसे जैसे नजदीक आ रहा है. इसे लेकर लोगों में उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है. इन दोनों की शादी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन ने खूब सुर्खियां बटोरी थी. वहीं, अब दोनों की शादी के इन्टेशन बॉक्स की तस्वीर भी सामने आ गई हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस बॉक्स में कार्ड के साथ गेस्ट को कई गिफ्ट्स भी दिए जा रहे हैं. तो चलिए आपको अनंत-राधिका शादी के कार्ड के साथ मिलने वाले गिफ्ट्स की जनकारी देते हैं.

ऐसा दिखता है अनंत-राधिका इंविटेशन बॉक्स
अनंत और राधिका की शादी के कार्ड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये एक रेड कलर के बॉक्स में है, जिसे खोलने पर चांदी का एक सुंदर मंदिर सामने दिखता है. ये मंदिर असल में तेलंगाना के करीमनगर की सिल्वर फिलिग्री का आर्टिफेक्ट्स है. इस मंदिर को बाहर खींचने पर, इसके नीचे का बॉक्स खुलता है. इसी में शादी का कार्ड और गेस्ट के गिफ्ट्स हैं. आपको बता दें, अनंत-राधिका की शादी के कार्ड पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था, जिसमें राम और सीता की तस्वरी छपी थी. वहीं, अब पूरे इन्विटेशन बॉक्स का लुक वायरल हो रहा है. 

कार्ड के साथ मिल रहे ये गिफ्ट्स
शादी के निमंत्रण के साथ गेस्ट को कई गिफ्ट्स भी मिले हैं. इसमें एक हाथ का लिखा नोट, किताब नुमा शादी का कार्ड है, जिसमें हर पन्ने पर भगवान की तस्वीर है. इसके अलावा एक सिल्वर बॉक्स अलग से है, जिसके अंदर एक क्लॉथ पीस पर ‘अ और र’ लिखा है, यानी अनंत और राधिका के नाम का पहला अक्षर लिखा गया है. इसके साथ ही 5 देवी-देवताओं की मूर्ति का एक कलेक्शन है, जो गोल्ड की नजर आ रही हैं. इसके अलावा एक हैंडमेड चुनरी और एक सिल्वर बॉक्स में मिठाई भी है. कुल मिलाकर ये इनविटेशन बॉक्स काफी खास और अलग है, जिसे भारतीय परंपरा के हिसाब से सजाया गया है.

नीता अंबानी पहुंची थी काशी
हाल में अनंत और राधिका की शादी का निमंत्रण देने नीता अंबानी वाराणसी भी गईं थीं. यहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर बाबा विश्वनाथ को शादी का न्यौता दिया था. साथ ही करीब 2.5 करोड़ रुपये भी मंदिर को दान किए थे. 

मुंबई में होगी शादी
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होनी है. उनकी शादी का फंक्शन मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होना है, जो 3 दिन चलेगा. 13 जुलाई को आशीर्वाद समारोह और 14 जुलाई को रिसेप्शन रखा गया है. इससे पहले मार्च में उनकी शादी का पहला प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन जामनगर में और मई के आखिर में दूसरा प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन यूरोप में एक क्रूज पर मनाया गया.

इसे भी पढ़ें-क्या आपके खाते में EPFO ने भेजा वित्त वर्ष 2023-24 का ब्याज? ऐसे करें चेक

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

8 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

8 hours ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

9 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

9 hours ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

9 hours ago

बड़ी खबरें