होम / बिजनेस / सियासी जंग में हथियार बनाने पर भड़क उठी PhonePe, इस Political Party को दी चेतावनी

सियासी जंग में हथियार बनाने पर भड़क उठी PhonePe, इस Political Party को दी चेतावनी

डिजिटल पेमेंट कंपनी PhonePe कांग्रेस द्वारा अपना नाम और लोगो इस्तेमाल किए जाने से नाराज है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Legislative Assembly Election 2023) होने हैं. जाहिर है चुनाव से पहले सियासी दलों में जोर-आजमाइश का दौर शुरू हो जाता है और मध्य प्रदेश में भी हो चुका है. भाजपा और कांग्रेस (BJP - Congress) के बीच पोस्टर वॉर छिड़ी हुई है. इस जंग में अब डिजिटल पेमेंट्स कंपनी फोनपे (PhonePe) की एंट्री भी हो चुकी है. हालांकि, PhonePe किसी पार्टी के समर्थन या विरोध में नहीं है, बल्कि उसने नेताओं द्वारा कंपनी के नाम के इस्तेमाल पर ऐतराज जताया है. 

क्या है कंपनी ने?
PhonePe का कहना है कि हम अपने ब्रैंड लोगो के किसी थर्ड पार्टी द्वारा अनाधिकृत इस्तेमाल पर आपत्ति जताते हैं, वह राजनीतिक हो या गैर-राजनीतिक. हम किसी भी राजनीतिक प्रचार या पार्टी से नहीं जुड़े हैं. साथ ही कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि PhonePe के बौद्धिक संपदा अधिकारों का कोई भी अनाधिकृत उपयोग कानूनी कार्रवाई को आमंत्रित. यानी एक तरह से PhonePe ने नेताओं को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है. अब यह भी जान लेते हैं कि आखिर उए चेतावनी है किसके लिए. 

Congress से अनुरोध
फोनपे की यह चेतावनी कांग्रेस के लिए है. दरअसल भाजपा पर हमला करने के लिए कांग्रेस ने एक पोस्टर तैयार किया, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की तस्वीर के साथ फोनपे के का लोगो है. इस पोस्टर में लिखा गया है, '50% लाओ PhonePe काम कराओ.' QR कोड में शिवराज की फोटो के ठीक नीचे लिखा है - Accepted Mama. कांग्रेस के इस पोस्टर से PhonePe नाराज हो गई है. कंपनी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस को अपने ट्वीट में टैग करते हुए इस तरह के सभी पोस्टर और बैनर हटाने का अनुरोध भी किया है. साथ ही यह भी कहा है कि इस तरह उसके लोगो और नाम का अनाधिकृत उपयोग कानूनी कार्रवाई का आधार भी बन सकता है.

क्या है पूरा मामला?
अब चलिए यह भी जान लेते हैं कि पोस्टर वॉर छिड़ी क्यों? 23 जून को मध्य प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर निशाना साधते हुए भोपाल में 'करप्शन नाथ' वाले पोस्टर लगाए गए थे. पोस्टर में QR कोड दिखाया गया और दावा किया गया कि कमलनाथ कई घोटालों में वॉन्टेड हैं. इसके जवाब में कांग्रेस ने सीएम शिवराज के पोस्टर पूरे शहर में चस्पा कर दिए. इस पोस्टर में QR कोड के अंदर शिवराज सिंह चौहान का चेहरा दिखाई देता है. इस पोस्टर के जरिए कांग्रेस ने शिवराज सिंह सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

28 minutes ago

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

1 hour ago

जबरन मजदूरी से बने विदेशी सामानों पर भारत सख्त, आयात रोकने के लिए बदली विदेश व्यापार नीति

सरकार ने यह फैसला ऐसे समय लिया है, जब अमेरिका भारत सहित करीब 60 देशों की सप्लाई चेन की जांच कर रहा है.

1 hour ago

घर खरीदने से क्यों पीछे हट रही है यंग जनरेशन? EMI से ज्यादा किराए और निवेश को दे रही प्राथमिकता

प्रॉपर्टी प्लेटफॉर्म NoBroker के सर्वे के अनुसार, 46 फीसदी किराएदार लंबे समय तक किराए पर रहने को बेहतर विकल्प मानते हैं. इनमें 25-34 वर्ष आयु वर्ग के 53 फीसदी और 35-44 वर्ष के 48 फीसदी लोग शामिल हैं.

2 hours ago

सरकारी खजाने में बंपर उछाल! कॉरपोरेट टैक्स के दम पर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन ₹6.51 लाख करोड़ के पार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक, 13 जुलाई तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.40 फीसदी बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये हो गया.

3 hours ago

बड़ी खबरें

अब मिनटों में मिलेगा LPG सिलेंडर, Instamart-HPCL ने शुरू की ऑन-डिमांड डिलीवरी

साझेदारी के तहत सबसे पहले बेंगलुरु में ऑन-डिमांड LPG सिलेंडर डिलीवरी सेवा शुरू की गई है. ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कम्पोजिट LPG सिलेंडर और मौजूदा 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकेंगे.

1 hour ago

अमेरिका ने भारत समेत 5 देशों को दी बड़ी राहत, रूस से तेल आयात पर 500% की जगह अब 100% टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड ब्लूमेंथल के अनुसार, प्रस्तावित टैरिफ केवल रूस से ऊर्जा खरीदने वाले पांच सबसे बड़े देशों पर लागू होगा. इनमें चीन, भारत, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं.

28 minutes ago

जबरन मजदूरी से बने विदेशी सामानों पर भारत सख्त, आयात रोकने के लिए बदली विदेश व्यापार नीति

सरकार ने यह फैसला ऐसे समय लिया है, जब अमेरिका भारत सहित करीब 60 देशों की सप्लाई चेन की जांच कर रहा है.

1 hour ago

घर खरीदने से क्यों पीछे हट रही है यंग जनरेशन? EMI से ज्यादा किराए और निवेश को दे रही प्राथमिकता

प्रॉपर्टी प्लेटफॉर्म NoBroker के सर्वे के अनुसार, 46 फीसदी किराएदार लंबे समय तक किराए पर रहने को बेहतर विकल्प मानते हैं. इनमें 25-34 वर्ष आयु वर्ग के 53 फीसदी और 35-44 वर्ष के 48 फीसदी लोग शामिल हैं.

2 hours ago

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

6 hours ago