✕

होम / बिजनेस / PFRDA का बड़ा कदम: पेंशन फंड्स को जिंस बाजार में निवेश करने की तैयारी

PFRDA का बड़ा कदम: पेंशन फंड्स को जिंस बाजार में निवेश करने की तैयारी

पेंशन फंडों को जिंस डेरिवेटिव्स में प्रवेश दिलाने की यह पहल निवेश विकल्पों में विविधता लाने और स्थिर रिटर्न सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम हो सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) पेंशन फंडों को जिंस डेरिवेटिव्स में निवेश की अनुमति दिलाने की दिशा में काम कर रहा है. इसके लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) के साथ बातचीत शुरू हो चुकी है. शुरुआती चरण में सोना, चांदी और कुछ धातुओं को निवेश विकल्प के रूप में शामिल करने की योजना है. तो आइए जानते हैं आखिर क्या होते हैं जिंस डायरेटिव्स और क्या है पीएफआरडीए की प्लानिंग?

जिंस बाजार क्या है?

जिंस बाजार वह बाजार होता है जहाँ कच्चे माल और प्राकृतिक संसाधनों जैसे सोना, चांदी, गेहूं, तेल, तांबा आदि की खरीद-बिक्री की जाती है. इसे मुख्य रूप से दो भागों में बाँटा जाता है: कृषि जिंसें (जैसे गेहूं, चावल, कपास) और गैर-कृषि जिंसें (जैसे सोना, चांदी, तेल). इस बाजार में व्यापार स्पॉट मार्केट (जहाँ तुरंत डिलीवरी होती है) और डेरिवेटिव मार्केट (जहाँ भविष्य की तारीख के लिए सौदे होते हैं) के जरिए किया जाता है. पेंशन फंड्स अब जिंस डेरिवेटिव्स में निवेश की तैयारी कर रहे हैं ताकि वे स्थिर और दीर्घकालिक रिटर्न पा सकें, खासकर सुरक्षित मानी जाने वाली धातुओं जैसे सोना और चांदी में निवेश करके जोखिम को कम किया जा सके.

स्थिर रिटर्न और कम जोखिम पर जोर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार PFRDA के चेयरमैन एस. रमन ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि पेंशन फंड लंबे समय के लिए स्थिर रिटर्न चाहते हैं. इसलिए उनकी प्राथमिकता उन जिंसों पर रहेगी जिनमें जोखिम अपेक्षाकृत कम है. उन्होंने स्पष्ट किया कि धातुओं में शुरुआत करना सुरक्षित विकल्प होगा, जबकि कृषि जिंसों को उच्च जोखिम के कारण शामिल नहीं किया जा सकता.

सेबी और सरकार से मिल रही सकारात्मक संकेत

रमन ने बताया कि सेबी इस विषय पर लगातार संपर्क में है और शुरुआती संकेत सकारात्मक हैं. वहीं, इस सप्ताह की शुरुआत में सेबी चेयरमैन तुहित कांत पांडेय ने भी कहा था कि सरकार के साथ इस मुद्दे पर चर्चा चल रही है. उद्देश्य यह है कि बैंकों, बीमा कंपनियों और पेंशन फंडों को भी जिंस बाजार में प्रवेश की अनुमति दी जा सके.

बीमा क्षेत्र में सतर्कता बरतने की संभावना

एक बीमा कंपनी के अधिकारी ने संकेत दिया कि बीमा नियामक, कंपनियों को इस क्षेत्र में शामिल करने से पहले अधिक सतर्कता बरतेगा. उनका मानना है कि जिंस बाजार की अस्थिरता को देखते हुए बीमा क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा उपायों की आवश्यकता हो सकती है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

6 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

6 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

8 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

8 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

8 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

45 minutes ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

8 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 hour ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

2 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

2 hours ago