होम / बिजनेस / Petronet LNG’s के शुद्ध लाभ में पहली तिमाही में हुआ इतना इजाफा, 13% की हुई ग्रोथ
Petronet LNG’s के शुद्ध लाभ में पहली तिमाही में हुआ इतना इजाफा, 13% की हुई ग्रोथ
पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet LNG’s) के सीएमडी एके सिंह ने कहा कि वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के दौरान कंपनी की कैपेसिटी यूज बढ़कर 96 प्रतिशत हो गया, जिससे कंपनी के मुनाफे में बढ़ोतरी हुई.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
अप्रैल से लेकर जून तक की पहली तिमाही के नतीजों में जहां कई कपंनियों ने बेहतर परफॉर्म किया है, वहीं कई कंपनियां ऐसी भी हैं जिन्होंने इस दौरान उतना बेहतर काम नहीं किया है. बेहतर करने वालों की कई कंपनियों में एक है पेट्रोनेट एलएनजी (Petronet LNG’s). इस कंपनी ने 31 जुलाई को वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में 819 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो पिछले वर्ष से 13 प्रतिशत अधिक है.
क्या बोले कंपनी के CMD
पेट्रोनेट एलएनजी के CMD एके सिंह ने कहा कि वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही के दौरान हमारी कंपनी की क्षमता उपयोग बढ़कर 96 प्रतिशत हो गया, जिसका सीधा असर कंपनी के मुनाफे में देखने को मिला. पेट्रोनेट एलएनजी ने कहा है कि कंपनी अपने टर्मिनलों की बेहतर क्षमता उपयोग और अपने संचालन में दक्षता के कारण उच्च थ्रूपुट और मजबूत वित्तीय परिणाम प्राप्त करने में सक्षम थी. FY23 की अप्रैल-जून तिमाही में, राज्य के स्वामित्व वाले पेट्रोल आयातक को 725 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था.
कैसे शुद्ध लाभ में हुआ 31 फीसदी का इजाफा
पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ पिछले साल 2022 के मुकाबले इस साल 31 फीसदी बढ़ा है. जो पिछली तिमाही (Q4FY23) में 619 करोड़ रुपये था. एलएनजी (तरलीकृत प्राकृतिक गैस) की कीमतों में गिरावट के बावजूद तिमाही दर तिमाही मुनाफा बढ़ा है. पेट्रोनेट एलएनजी का ऑपरेटिंग रेवेन्यू 11,656.38 करोड़ रुपये था, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 18 फीसदी कम है.
क्या रहा EBITDA का हाल?
इसके अलावा, पेट्रोनेट का शुद्ध लाभ अकेले 790 करोड़ रुपये था. वहीं EBITDA से पहले की कमाई में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है. इस कमाई में ये 26 प्रतिशत बढ़कर 1,181.9 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि मार्जिन 330 आधार अंक बढ़कर 10.1 प्रतिशत हो गया.
टैग्स