होम / बिजनेस / CNG और PNG पर मिली राहत, क्या अब पेट्रोल-डीजल की है बारी?

CNG और PNG पर मिली राहत, क्या अब पेट्रोल-डीजल की है बारी?

CNG और PNG सस्ती हो गई हैं. अब माना जा रहा है कि तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल पर भी कुछ राहत दे सकती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

CNG और PNG की कीमतों में कमी आई है. मुंबई में सीएनजी और पीएनजी दोनों सस्ती हो गई हैं. गेल इंडिया की सब्सिडियरी महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने अपने डिस्ट्रीब्यूशन वाले क्षेत्रों में सीएनजी की कीमत (CNG Price) में आठ रुपए प्रति किलो की कमी की है. जबकि घरेलू पाइप रसोई गैस यानी PNG के दाम में पांच रुपए प्रति यूनिट तक की कटौती हुई है. इसके अलावा, अडानी ग्रुप की अडानी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL) ने भी दाम घटा दिए हैं. दरअसल, केंद्र सरकार ने प्राकृत‍िक गैस की कीमत तय करने की नीति में बदलाव किया है, जिसके चलते CNG और PNG के दाम घट रहे हैं.

कम हुआ घाटा  
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ATGL ने CNG में 8.13 प्रत‍ि क‍िलोग्राम और PNG में 5.06 प्रत‍ि एससीएम की कमी की है. इस बीच, अब यह भी माना जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल के मोर्चे पर भी आम आदमी को कुछ राहत मिल सकती है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि तेल कंपनियों के घाटे में कमी आई है और अब वह मुनाफे की तरफ बढ़ रही हैं. डीजल पर खुदरा मार्जिन 15 महीनों में पहली बार जनवरी-मार्च तिमाही में पॉजिटिव हो गया है. ऐसे में कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी कर सकती हैं.

नहीं दिया जनता को फायदा
पेट्रोल के दाम अधिकांश शहरों में 100 रुपए के पार चले गए हैं. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में तो पेट्रोल 108 रुपए लीटर पर बिक रहा है. पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफे के लिए तेल कंपनियां क्रूड ऑयल की कीमतों में बढ़ोत्तरी का हवाला देती हैं. लेकिन जब कुछ वक्त पहले तक कच्चा तेल नीचे की तरफ लुढ़क रहा था, यानी उसके दाम कम हो रहे थे, तब कंपनियों ने इसका फायदा आम उपभोक्ताओं को नहीं दिया. उनकी तरफ से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई कमी नहीं की गई. मोदी सरकार भी इस मामले पर अब तक पूरी तरह खामोश रही है. 

राहत की वजह 
CNG और PNG पर राहत केंद्रीय कैबिनेट के उस फैसले से मिली है, जिसमें घरेलू प्राकृतिक गैस कीमत निर्धारण के नए फॉर्मूले को मंजूरी दी गई है. साथ ही सीएनजी और पाइप से आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस की कीमतों पर अधिकतम सीमा तय की गई है. अब गैस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड के इंडियन बास्केट के मासिक औसत दाम का 10% होगी. इस खबर के सामने आते ही तय हो गया था कि 8 अप्रैल से सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG) के दामों में कटौती हो सकती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पेटीएम की दमदार वापसी, मुनाफा 79% बढ़कर ₹220 करोड़ पहुंचा; आय में भी तेज उछाल

वन97 कम्युनिकेशंस का परिचालन राजस्व 28% बढ़ा, पेमेंट और फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस में मजबूत ग्रोथ से मिली रफ्तार

19 minutes ago

FTCCI के अध्यक्ष बने केके माहेश्वरी, श्रीनिवास गरिमेला को मिली वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

109 साल पुराने फेडरेशन ऑफ तेलंगाना चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FTCCI) ने नई नेतृत्व टीम का किया चुनाव

55 minutes ago

नौवीं अनुसूची पर उठे सवाल: "कानूनी है, लेकिन जवाबदेह नहीं", 75 साल बाद पहले संविधान संशोधन की समीक्षा

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, एएसजी समेत पैनल के सदस्यों ने बेंगलुरु में आयोजित गोलमेज चर्चा में 1951 के उस संशोधन पर विचार किया, जिसने कानूनों को न्यायिक समीक्षा से सुरक्षा प्रदान की थी.

1 hour ago

NPCIL और ECIL की साझेदारी, भारत में विकसित होंगी स्वदेशी परमाणु तकनीकें

परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम को मजबूती देने के लिए दोनों कंपनियों ने किया MoU पर हस्ताक्षर, कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन सिस्टम से लेकर साइबर सिक्योरिटी समाधान तक विकसित किए जाएंगे.

1 hour ago

अब बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट, NPCI ला रहा NFC आधारित 'Tap-to-Pay' फीचर

रिपोर्ट के अनुसार, ऑफलाइन UPI भुगतान स्वीकार करने के लिए POS टर्मिनल बनाने वाली कंपनियों को NPCI से सर्टिफिकेशन लेना होगा.

3 hours ago

बड़ी खबरें

नौवीं अनुसूची पर उठे सवाल: "कानूनी है, लेकिन जवाबदेह नहीं", 75 साल बाद पहले संविधान संशोधन की समीक्षा

पूर्व सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीश, एएसजी समेत पैनल के सदस्यों ने बेंगलुरु में आयोजित गोलमेज चर्चा में 1951 के उस संशोधन पर विचार किया, जिसने कानूनों को न्यायिक समीक्षा से सुरक्षा प्रदान की थी.

1 hour ago

पेटीएम की दमदार वापसी, मुनाफा 79% बढ़कर ₹220 करोड़ पहुंचा; आय में भी तेज उछाल

वन97 कम्युनिकेशंस का परिचालन राजस्व 28% बढ़ा, पेमेंट और फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस में मजबूत ग्रोथ से मिली रफ्तार

19 minutes ago

FTCCI के अध्यक्ष बने केके माहेश्वरी, श्रीनिवास गरिमेला को मिली वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

109 साल पुराने फेडरेशन ऑफ तेलंगाना चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (FTCCI) ने नई नेतृत्व टीम का किया चुनाव

55 minutes ago

NPCIL और ECIL की साझेदारी, भारत में विकसित होंगी स्वदेशी परमाणु तकनीकें

परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम को मजबूती देने के लिए दोनों कंपनियों ने किया MoU पर हस्ताक्षर, कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन सिस्टम से लेकर साइबर सिक्योरिटी समाधान तक विकसित किए जाएंगे.

1 hour ago

प्रो. सौगत रे बने NMIMS के नए VC, 30 साल से अधिक के अनुभव के साथ संभाली कमान

प्रो. सौगत रे के नेतृत्व में NMIMS शोध, अंतरविषयक शिक्षा, उद्यमिता, उद्योगों के साथ साझेदारी, वैश्विक सहयोग और AI-सक्षम शिक्षा को और मजबूत करने पर विशेष ध्यान देगा.

22 hours ago