होम / बिजनेस / पिछले एक साल से इस एक अदद राहत को तरस रही जनता, न सरकार सुन रही; न कंपनियां

पिछले एक साल से इस एक अदद राहत को तरस रही जनता, न सरकार सुन रही; न कंपनियां

देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए के पार पहुंच चुकी हैं. डीजल के भाव भी लगातार महंगा होने के चलते आसमान पर हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पिछले एक साल से जनता एक अदद राहत के लिए तरस रही है, लेकिन उसकी तकलीफों को समझने वाला कोई नहीं है. न मोदी सरकार कुछ कर रही है और न कंपनियां. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव को एक साल बीत चुका है. इस एक साल में कई मौकों पर कच्चे तेल की कीमतों में कमी देखी गई, लेकिन इसके बावजूद तेल कंपनियों ने जनता को कोई राहत नहीं दी और न ही सरकार ने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा. ऐसे मौकों पर सरकार यह कहकर अपना पल्ला झाड़ लेती है कि कीमतों का नियंत्रण कंपनियों के हाथ है और कंपनियां घाटे की दुहाई देती नहीं थकतीं. 

यहां पेट्रोल लगा चुका शतक
देश के कई राज्यों में पेट्रोल की कीमतों ने शतक लगा दिया है. दिल्ली में जरूर पेट्रोल 96.72 रुपए लीटर और डीजल 89.62 रुपए लीटर बिल रहा है. लेकिन देश के 16 राज्यों में पेट्रोल का भाव 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है. मध्य प्रदेश के साथ-साथ महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, मणिपुर, तेलंगाना, पंजाब, झारखंड, सिक्किम, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पेट्रोल 100 रुपए पहुंच चुका है. वहीं, कुछ राज्यों में तो डीजल भी 100 के पार है.

जनता को नहीं मिला फायदा
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 108.65 और डीजल 95.44 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है. राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 113.30 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 98.07 रुपए प्रति लीटर है. जबकि पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 79.74 रुपए प्रति लीटर है. जब भी तेल की कीमतों में इजाफा किया जाता है, ऑयल कंपनियां अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों का हवाला दे देती हैं. लेकिन पिछले एक साल में जब कई मौकों पर कच्चे तेल में नरमी आई, कंपनियों ने दाम कम नहीं किए. बता दें कि आखिरी बार 21 मई 2022 में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ था.  

गैस के दाम भी आसमान पर
पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ रसोई गैस के दाम भी आसमान पर जा पहुंचे हैं. कई शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर 1100 रुपए के पार निकल गया है. कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है लेकिन घरेलू सिलेंडर के दामों में कोई कमी नहीं की गई है. मोदी सरकार गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी पहले ही बंद कर चुकी है, ऐसे में लगातार बढ़ती गैस की कीमतों ने आम आदमी का दम निकाल रखा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

2 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

2 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

4 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

6 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

3 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

2 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

4 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.