होम / बिजनेस / पीरियड केयर ब्रांड Lemme Be लॉन्च किया एक नया प्रोडक्ट, जानिए इसकी विशेषता
पीरियड केयर ब्रांड Lemme Be लॉन्च किया एक नया प्रोडक्ट, जानिए इसकी विशेषता
100% मेडिकल ग्रेड सिलिकॉन के साथ Lemme Be बेसिक कप 6 घंटे तक रैश मुक्त रहने में मदद करता है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
मुंबई: Lemme Be एक पीरियड केयर ब्रांड है, जो सभी मासिक धर्म वाली महिलाओं को आरामदायक और सुरक्षित विकल्प प्रदान करता है. कंपनी की स्थापना 2020 में हुई थी. उसने अभी अपनी दूसरी सालगिरह मनाई है. इतने कम समय में इसने भारतीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है.
इस नए प्रोडक्ट की कितनी है कीमत
अपनी दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर, ब्रांड ने मासिक धर्म स्वच्छता उत्पादों को सभी के लिए और अधिक सुलभ बनाने के लिए वास्तव में किफायती और 100% मेड-इन-इंडिया मासिक धर्म कप 'बेसिक कप' लॉन्च किया. ब्रांड ने मेंस्ट्रुअल कप को सिर्फ 249 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है.
क्या है इस प्रोडक्ट की विशेषता
Lemme Be के संस्थापक और सीईओ देवीदत्त दाश ने इस प्रोडक्ट की लॉन्चिंग पर कहा, "इस प्रोडक्ट के इस्तेमाल से सैनिटरी पैड के मुकाबले कम खर्च आएगा. यह प्रोडक्ट महिलाओं को एक किफायती, सुरक्षित और टिकाऊ ऑप्शन देता है." 100% मेडिकल ग्रेड सिलिकॉन के साथ Lemme Be बेसिक कप 6 घंटे तक रैश मुक्त रहने में मदद करता है. इसकी उत्कृष्ट क्षमता 20 मिली से 35 मिली है और विभिन्न आकार में उपलब्ध है. ये कप गुलाबी कैंडी, पीले और बैंगनी रंग में भी उपलब्ध हैं. इसकी लाइफ लाइन 3 से 5 साल तक होती है. इसके अलावा यह प्रोडक्ट पर्यावरण के बिल्कुल अनुकूल है.
कब हुई इस कंपनी की स्थापना
Lemme Be उत्पाद वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के साथ-साथ प्रमुख ट्रेड स्टोर्स पर भी उपलब्ध है. Lemme Be की स्थापना देवीदत्त डैश और विनोद अबरोल ने नवंबर, 2020 में की थी. इस कंपनी के प्रोडक्ट्स भारत के साथ-साथ, दुबई और ऑस्ट्रेलियाई में भी अच्छा कारोबार कर रहे हैं.
टैग्स