✕

होम / बिजनेस / भारत में अपना विस्तार करेगी PepsiCo India, पंजाब के बाद इस राज्य में लगाएगी प्लांट

भारत में अपना विस्तार करेगी PepsiCo India, पंजाब के बाद इस राज्य में लगाएगी प्लांट

PepsiCo India का यह प्लांट भारत में कंपनी के बेवरेज उत्पादन को बढ़ाने, रोजगार पैदा करने और स्थानीय अर्थव्यवस्था में बदलाव लाने में अहम योगदान देगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पेप्सिको इंडिया (PepsiCo India) भारत में अपनी विस्तार योजना के तहत मध्य प्रदेश के उज्जैन में फ्लेवर मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने के लिए 1,266 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 एकड़ में फैला यह प्लांट भारत में पेप्सिको के ड्रिंक प्रोडक्शन को बढ़ाने, रोजगार सृजन करने और स्थानीय अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव डालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का निर्माण 2024 में ही शुरू हो जाएगा और 2026 की पहली तिमाही में इसके चालू होने की उम्मीद है. 

उज्जैन में स्थापित होगा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट

भारत व दक्षिण एशिया पेप्सिको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जागृत कोटेचा ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार के समर्थन से हमारा लक्ष्य क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य को बढ़ाने में प्रभावशाली प्रगति करते हुए अपनी पहुंच का विस्तार करना है. पेप्सिको इंडिया बेवरेजेज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जॉर्ज कोवूर ने कहा कि यह नई इकाई भारत में कंपनी की दूसरी फ्लेवर मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी होगी. पंजाब में पहले से ही हमारी एक फ्लेवर मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी काम कर रही है.

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए गुड न्यूज, वर्ल्ड बैंक ने बढ़ाया आर्थिक ग्रोथ का अनुमान

पर्यावरण का रखा जाएगा ख्याल

अत्मनिर्भर भारत के विजन को अपनाते हुए, यह PepsiCo India की दूसरा फ्लेवर मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी है जो देश में बने बेवरेज फ्लेवर ‘इन इंडिया, फॉर इंडिया’ का उत्पादन करेगा. यह प्लांट पेप्सीको के ‘विनिंग विद पेप+’ (PepsiCo Positive) फिलोसोफी के साथ काम करेगा. इस प्लांट में वैश्विक स्तर पर पेयजल के प्रयोग और रिजेरेशन के लिए विभिन्न इनोवेटिव तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा, जो पर्यावरण की रक्षा के लिए नए उदाहरण प्रस्तुत करेगा.

रिन्यूएबल एनर्जी पर काम करेगा प्लांट

पेप्सीको इंडिया का यह मैन्युफैक्चरिंग प्लांट ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी गोल्स के साथ पूरी तरह से रिन्यूएबल एनर्जी स्रोतों पर काम करेगा, जिससे प्रतिदिन एक 1.9 मीट्रिक टन कार्बन फुटप्रिंट की कमी आएगी. जीरो लिक्विड डिस्चार्ज टेक्नोलॉजी के साथ प्लांट का उद्देश्य पानी की लगभग 90% बचत करने का है. 

2024 में शुरू होगा प्लांट का निर्माण

पेप्सीको का पहला फ्लेवर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट चानो, पंजाब में है. अपने दूसरे प्लांट से कंपनी का उद्देश्य भारत में अपने फ्लेवर प्लांट की मौजूदगी को मजबूत करना है और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक संरचना को समृद्ध करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाना है. इस प्लांट का निर्माण 2024 में शुरू होने की योजना है और 2026 की पहली तिमाही में इसके चालू होने की उम्मीद है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

3 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

4 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

4 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

7 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

4 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

9 hours ago