✕

होम / बिजनेस / Pepsico की नजर भारत के स्नैक मार्केट पर, Haldiram में हिस्सेदारी खरीदने का बनाया प्लान

Pepsico की नजर भारत के स्नैक मार्केट पर, Haldiram में हिस्सेदारी खरीदने का बनाया प्लान

अब अमेरिका की दिग्गज कंपनी पेप्सिको भी कूद गई है. अग्रवाल फैमिली 85,000-90,000 करोड़ रुपये की वैल्यूएशन की उम्मीद कर रही है. इसके लिए उसकी कई कंपनियों से बात चल रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की सबसे पुरानी स्नैक्स कंपनी हल्दीराम को खरीदने के लिए विदेशी कंपनियां बेताब हैं. 18 महीने की खोज के बाद हाल ही में सिंगापुर की ग्लोबल इन्वेस्टमेंट कंपनी टेमासेक ने हल्दीराम में माइनोरिटी स्टेक खरीदने के लिए टर्म पेपर साइन किए थे कि अब देसी हल्दीराम को खरीदने की लाइन में पेप्सिको का भी नाम सामने आ गया है. अग्रवाल परिवार भारत की सबसे बड़ी एथनिक स्नैक्स और सुविधाजनक खाद्य पदार्थ निर्माता कंपनी के संस्थापक हैं, जिन्होंने पिछले महीने 10-15 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए ऑफर दिए हैं. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…

माइनॉरिटी हिस्सेदारी खरीदने की कोशिश

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क में पेप्सिको हेडक्वार्टर के अधिकारियों ने हाल के हफ्तों में माइनॉरिटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए अग्रवाल परिवार के सदस्यों के साथ सीधे बातचीत शुरू की है. हालांकि, ये अभी भी एक्सप्लोरेटरी है और औपचारिक लेन-देन की ओर नहीं ले जा सकते हैं. फंडिंग का नेतृत्व भी अमेरिकी मूल कंपनी द्वारा किया जाएगा. कहा जाता है कि भारतीय यूनिट का नेतृत्व एक छोटी भूमिका निभा रहा है. अग्रवाल 85,000-90,000 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन की उम्मीद कर रहे हैं, क्योंकि वे पहली बार किसी बाहरी निवेशक को आकर्षित करना चाहते हैं.

हल्दीराम पर क्यों है पेप्सिको की नजर?

लेज चिप्स, कुरकुरे नमकीन स्नैक्स और डोरिटोस नाचो चिप्स बनाने वाली कंपनी पेप्सिको को घरेलू स्नैक्स बाजार में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है. रीजनल प्लेयर्स तेजी से ग्राहकों के करीब पहुंच रहे हैं. हल्दीराम, बीकानेरवाला और बालाजी और लिस्टेड कंपनियों बीकाजी फूड्स, गोपाल स्नैक्स और प्रताप स्नैक्स के अलावा, एथनिक स्नैक्स बाजार बंटा हुआ है और क्षेत्रीय कंपनियों से भरा है. इनमें से अधिकांश नेशनल ब्रांडों से कम शुल्क लेते हैं और डायरेक्ट वितरण करती हैं. साथ ही मार्जिन भी अधिक देती हैं.

पेप्सिको देख रही अपना फायदा

पेप्सिको के बेवरेजेज बिजनेस में पेप्सी, माउंटेन ड्यू और 7अप कार्बोनेटेड ड्रिक, स्लाइस और ट्रॉपिकाना जूस ड्रिंक शामिल हैं. यहलगभग पूरी तरह से आरजे कॉर्प के स्वामित्व वाली लिस्टेड कंपनी वरुण बेवरेजेस लिमिटेड के जरिए मैनेज किया जाता है. एक अधिकारी के अनुसार, बेवरेजेज को आउटसोर्स करने के बाद, पेप्सिको इंडिया का मुख्य ध्यान स्नैक्स पर है. नमकीन, भुजिया, चना चूर आदि जैसे पारंपरिक स्नैक्स के मामले में यह पिछड़ा हुआ है. कंपनी हल्दीराम के साथ तालमेल और ग्रोथ के अवसर देख रही है. इसका स्नैक्स और पेय पदार्थ का कारोबार भी लगभग इसी साइज का है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

11 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

14 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

14 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

17 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

17 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

11 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

14 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

12 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

14 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

17 hours ago