होम / बिजनेस / Pepperfry के को-फाउंडर अंबरीश मूर्ति के बारे में आई ये बुरी खबर, हिल गए सभी

Pepperfry के को-फाउंडर अंबरीश मूर्ति के बारे में आई ये बुरी खबर, हिल गए सभी

अंबरीश मूर्ति को ट्रैकिंग का शौक था और वो ट्रैकिंग के लिए लेह गए थे. वहीं दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑनलाइन फर्नीचर बेचने वाली लोकप्रिय कंपनी पेपरफ्राई (Pepperfry) से एक बुरी खबर सामने आई है. कंपनी के को-फाउंडर अंबरीश मूर्ति (Ambareesh Murty) का निधन हो गया है. 51 साल के मूर्ति लेह गए हुए थे और वहीं दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई. अंबरीश मूर्ति को एडवेंचर स्पोर्ट, ट्रैकिंग और बाइक राइडिंग का काफी शौक था. वे अक्सर ट्रैकिंग के लिए लेह पहुंच जाते थे और वहीं उन्होंने आखिरी सांस ली.

श्रद्धांजलि देने वालो का तांता  
पेपरफ्राई के दूसरे को-फाउंडर आशीष सिंह ने ट्वीट कर अंबरीश मूर्ति के निधन की जानकारी दी है. आशीष ने लिखा है - मुझे यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि मेरे दोस्त, गुरु और भाई Amberesh Murty अब नहीं रहे. कल रात लेह में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया. इस खबर के आने के बाद ट्विटर पर मूर्ति को श्रद्धांजलि देने वालो का तांता लग गया है. Cashkaro की को-फाउंडर Swati Bhargava ने अंबरीश मूर्ति के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि यकीन ही नहीं हो रहा कि मूर्ति इस तरह हमें छोड़कर चले गए.

हिट हुआ क्रांतिकारी आईडिया  
अंबरीश मूर्ति इस बार भी ट्रैकिंग के लिए लेह गए थे. अपनी मौत से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया था. इस वीडियो में उन्होंने अपनी बाइक और लेह का नजारा दिखाया था. मूर्ति ने साल 2011 में अपने दोस्त के साथ मिलकर पेपरफ्राई की स्थापना की थी. उस समय में फर्नीचर ऑनलाइन बेचने की कोई सोच भी नहीं सकता था. उनका ये क्रांतिकारी आईडिया लोगों को काफी पसंद आया और देखते ही देखते पेपरफ्राई देश की नामी कंपनी बन गई. आज पेपरफ्राई ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में कारोबार कर रही है.

कई कंपनियों में किया काम
मूर्ति IIM कलकत्ता के 1996 बैच के छात्र थे और उन्होंने 1994 में दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी. 1996 में IIM से पढ़ाई पूरी करने के बाद अंबरीश एक मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में कैडबरी से जुड़े थे. कंपनी ने उन्हें क्षेत्रीय बिक्री प्रबंधक के रूप में केरल भेजा था. 2001 में कैडबरी छोड़ने के बाद, अंबरीश ने कई अलग-अलग सेक्टर्स में काम किया. ICICI Prudential AMC में उन्होंने म्यूचुअल फंड प्रोडक्ट लॉन्च करना सीखा. 2003 में, उन्होंने एक फाइनेंशियल ट्रेनिंग वेंचर Origin Resource शुरू करने के लिए नौकरी छोड़कर बेंगलुरु में Levi Strauss India के साथ छह महीने बिताए. अंबरीश ने 2011 में मुंबई में होम डेकोर कंपनी पेपरफ्राई की स्थापना की. इससे पहले वह ईबे से जुड़े हुए थे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

3 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

5 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

6 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

8 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

10 hours ago


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

5 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

8 minutes ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

2 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

3 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

8 hours ago