होम / बिजनेस / भारत में Disney के स्ट्रीमिंग और TV बिजनेस पर टिकी है Blackstone की निगाह!

भारत में Disney के स्ट्रीमिंग और TV बिजनेस पर टिकी है Blackstone की निगाह!

फर्म भारत में मौजूद Walt Disney के मीडिया एवं TV स्ट्रीमिंग कारोबारों के अधिग्रहण को लेकर डिज्नी के साथ बातचीत कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में डिज्नी (Walt Disney) के स्ट्रीमिंग और TV बिजनेस को लेकर एक काफी जरूरी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि भारत में डिज्नी के मीडिया ऑपरेशंस के अधिग्रहण को लेकर एक PE फर्म और डिज्नी (Walt Disney) के बीच बातचीत चल रही है. 

दुनिया की सबसे बड़ी PE फर्म?
ब्लैकस्टोन (Blackstone) दुनिया की सबसे बड़ी प्राइवेट इक्विटी फर्मों में से एक है और फिलहाल यह PE फर्म भारत में मौजूद डिज्नी (Walt Disney) के मीडिया एवं TV स्ट्रीमिंग कारोबारों के अधिग्रहण को लेकर डिज्नी के साथ बातचीत कर रही है. पिछले कुछ हफ्तों के दौरान दोनों ही कंपनियों यानी डिज्नी और ब्लैकस्टोन के बीच उच्च-स्तरीय बैठकों का आयोजन किया गया है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ब्लैकस्टोन या तो डिज्नी के आंशिक कारोबार पैकेज को खरीदने के बारे में विचार कर रही है या फिर वह पूरे पोर्टफोलियो को ही खरीदेगी. 

आंशिक कारोबार पैकेज या पूरा पोर्टफोलियो?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आंशिक कारोबार पैकेज में डिज्नी (Walt Disney) की कुछ ही एसेट्स को शामिल किया जाएगा जिनमें डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) स्ट्रीमिंग सुविधा और स्पोर्ट्स से संबंधित संपत्ति और मीडिया राइट्स शामिल हैं. दूसरी तरफ कंपनी का पूरा पोर्टफोलियो है और इसमें डिज्नी का फ्लैगशिप TV नेटवर्क स्टार इंडिया, ओवर-द-टॉप (Over The Top-OTT) सुविधाएं, टाटा प्ले (Tata Play) में 30% हिस्सेदारी जैसे एसेट्स शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ब्लैकस्टोन (Blackstone) इन दोनों विकल्पों में से किसी एक के अधिग्रहण के बारे में ही डिज्नी के साथ बातचीत कर रहा है. 

इन पर निर्भर है बातचीत
इस बातचीत में प्रमुख भूमिका केविन मेयर (Kevin Mayer) और टॉम स्टैग्स (Tom Staggs) की होगी. आपको बता दें कि केविन और टॉम पूर्व डिज्नी एग्जीक्यूटिव हैं और इस साल जुलाई में ही इन्हें कंपनी के CEO बॉब आइगर (Bob Iger) के सलाहकारों के रूप में वापस नियुक्त किया गया था. टॉम पहले डिज्नी के CFO की भूमिका भी निभा चुके हैं और उन्होंने कंपनी में काफी विभिन्न भूमिकाएं भी निभाई हैं. दूसरी तरफ केविन को कंपनी के अगले संभावित CEO के रूप में भी देखा जाता है और डिज्नी (Walt Disney) की स्ट्रीमिंग रणनीति के पीछे भी उन्हीं का हाथ है. 
 
यह भी पढ़ें: कमाल: ये कंपनी दे रही हफ्ते में 3 दिन छुट्टी, कर्मचारियों को पूरी करनी है बस 1 शर्त

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

9 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

11 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

9 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago