होम / बिजनेस / PDS लिमिटेड ने हासिल किए ये दो मुकाम, भविष्‍य होगा सुरक्षित 

PDS लिमिटेड ने हासिल किए ये दो मुकाम, भविष्‍य होगा सुरक्षित 

पीडीएस लिमिटेड ने जहां अपनी सस्‍टेनेबिलिटी रिपोर्ट का तीसरा एडिशन जारी किया है वहीं दूसरी ओर कंपनी की ओर से अपने बांग्‍लादेश में बनाए गए नए प्रोजेक्‍ट  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ग्रीन पर्यावरण के लिए काम करने वाली कंपनी पीडीएस लिमिटेड ने दो महत्‍वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं. कंपनी ने जहां सालाना सस्‍टेनेबिलिटी की रिपोर्ट जारी की है वहीं दूसरी ओर कंपनी ने हाल ही में बांग्‍लादेश में अपनी एक मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिट की शुरुआत की है. कंपनी का ये प्‍लांट एक सौर ऊर्जा संयंत्र है जिसे उसने लॉन्‍च कर दिया है. 

क्‍या है कंपनी की सस्‍टेनेबिलिटी रिपोर्ट? 
पीडीएस ग्रुप की सस्टेनेबिलिटी रिपोर्ट 2023 चार महत्‍वपूर्ण विषयों को लेकर जानकारी देती है. इनमें पानी का सम्मान करें, उत्सर्जन कम करें, सर्कुलर सोचें और समुदाय का निर्माण करें. इस रिपोर्ट में कंपनी की ओर से इन चारों क्षेत्रों में किए गए कामों के बारे में बताया गया है.  

क्‍या खास है कंपनी की बांग्‍लादेश की यूनिट में?  
कंपनी ने हाल ही में बांग्लादेश में जीएसएसएल सौर ऊर्जा संयंत्र की शुरुआत की है. ये एक मेगावाट का बिजली संयंत्र है जो नवीन हरित ऊर्जा को पैदा करता है. कंपनी का कहना है कि उसके इस प्‍लांट से 10,000 टन/किलोवाट से अधिक कार्बन उत्सर्जन कम होता है. इसी के साथ कंपनी को मौजूदा गोल्‍ड सर्टिफिकेट से LEED प्लेटिनम सर्टिफिकेट मिलने जा रहा है. कंपनी की कुल तीन मैन्‍युफैक्‍चरिंग यूनिट में से अब दो नवीन ऊर्जा स्रोतों द्वारा संचालित हैं। कंपनी इससे पहले श्रीलंका स्थित सहायक कंपनी, नोरलंका में 70,000 किलोवाट (kWh) से अधिक ऊर्जा उत्पन्न करने वाला सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कर चुकी है. ये कंपनी का पहला प्‍लांट था. 

क्‍या बोले एक्जिक्‍यूटिव वाइस प्रेसीडेंट? 
इस मौके पर बोलते हुए एक्जिक्‍यूटिव वाइस प्रेसीडेंट पल्लक सेठ ने कहा, हम एक ऐसा संगठन बनने के अपने मिशन में पूरी तरह से विश्वास करते हैं जो ईमानदारी, पारदर्शिता और स्थिरता में विश्‍वास करता है. उन्‍होंने कहा कि हमारी प्रतिबद्धता पीडीएस द्वारा की गई पहलों में दिखाई देती है। अपनी इनोवेशन शाखा, पीडीएस वेंचर्स के साथ, हम फैशन और खुदरा उद्योग के भविष्य के प्रति अपने कमिटमेंट पर दृढ़ रहते हुए टिकाऊ कपास उत्पादन, सामग्री विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में स्केलेबल आविष्कारों को बढ़ावा देने के लिए निवेश कर रहे हैं.

क्‍या बोले समूह के सीईओ? 
इस पर बोलते हुए कंपनी के सीईओ संजय जैन ने कहा कि स्थिरता हमारे संगठन के मूल ताने-बाने के साथ जुड़ी हुई है. हमारा हर प्रयास एक उज्‍जवल भविष्‍य के वादे पर निर्भर है. उन्‍होंने कहा कि जीएसएसएल बांग्लादेश में सौर ऊर्जा संयंत्र का शुभारंभ हमारा एक और वादा है जिसे पूरा किया गया है. इसके अलावा, पीडीएस ग्रुप सस्टेनेबिलिटी रिपोर्ट 2023 हमारे द्वारा हासिल किए गए मील के पत्थर को प्रदर्शित करती है.  सस्टेनेबिलिटी रिपोर्ट पर टिप्पणी करते हुए, ग्रुप ईएसजी के निदेशक, पॉल राइट ने कहा, हमने अपने लिए लक्ष्य निर्धारित किए हैं जो हम सभी को भावी पीढ़ियों के लिए बेहतर वातावरण प्रदान करने में मदद करेंगे. हमारी स्थिरता रिपोर्ट इस प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है, जिसमें 2050 तक हमारा कार्बन उत्‍सर्जन नेट जीरो भी शामिल है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

SBI Funds Management IPO से पहले बड़ी डील, SBI ने 1,655 करोड़ रुपये में बेची 1.42% हिस्सेदारी

SBI ने प्री-IPO प्लेसमेंट के तहत SBI Funds Management के 2.88 करोड़ इक्विटी शेयर 30 निवेशकों को बेचे हैं. इस हिस्सेदारी की बिक्री 574 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई, जो IPO के प्राइस बैंड का ऊपरी स्तर है.

13 hours ago

ट्रंप की एक टिप्पणी, 1,677 अंकों की गिरावट और RBI के प्रॉप-ट्रेडिंग प्रतिबंधों से पैदा हुआ लिक्विडिटी का संकट

बुधवार को बाजार में आई भारी गिरावट ने केंद्रीय बैंक के बैंक गारंटी नियमों को लेकर उद्योग की बहस को फिर से तेज कर दिया है. लेकिन जहां एक ओर पूरा उद्योग एकजुट नजर आ रहा है, वहीं अंदरखाने ब्रोकरेज कंपनियां इस मुद्दे पर बंटी हुई हैं. साथ ही RBI के कदम के पीछे भी ठोस वजहें हो सकती हैं.

14 hours ago

नवीन कुंडू ने VOYAGE 1 में बहुमत हिस्सेदारी खरीदी, Tourism Futures.AI के साथ होगा एकीकरण

इस अधिग्रहण के साथ VOYAGE 1 का एकीकरण कुंडू के डेस्टिनेशन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म Tourism Futures.AI के साथ किया जाएगा.

15 hours ago

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, मंगलुरु में 17.5 लाख टन का रणनीतिक तेल भंडार बनाएगी ONGC

भारत अपनी कुल कच्चे तेल की जरूरत का करीब 85% आयात करता है. ऐसे में मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, समुद्री व्यापार मार्गों पर खतरे और युद्ध जैसी परिस्थितियों को देखते हुए रणनीतिक तेल भंडार की अहमियत और बढ़ गई है.

16 hours ago

टियर-2 शहर भारत के रियल एस्टेट का भविष्य, लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर बने नए हॉटस्पॉट

CRISIL की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2021 से 2026 के बीच देश के प्रमुख टियर-2 शहरों में आवासीय मांग 14% की सालाना दर से बढ़ी, जबकि लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर जैसे शहरों में यह वृद्धि करीब 20% रही.

16 hours ago

बड़ी खबरें

PhonePe पर अब मिनटों में भरें ITR और GST, लॉन्च हुई नई टैक्स फाइलिंग सर्विस

डिजिटल पेमेंट्स कंपनी PhonePe पर इस फीचर के जरिए नौकरीपेशा लोगों, फ्रीलांसरों और छोटे कारोबारियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर ITR और GST से जुड़े काम करने की सुविधा मिलेगी.