होम / बिजनेस / Paytm के शेयर से प्यार फिलहाल पड़ सकता है भारी, अभी इतना और नीचे जाने की है आशंका

Paytm के शेयर से प्यार फिलहाल पड़ सकता है भारी, अभी इतना और नीचे जाने की है आशंका

पेटीएम के शेयरों में आज फिर भारी गिरावट देखने को मिल रही है. माना जा रहा है कि इस शेयर में गिरावट अभी जारी रहेगी

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की कार्रवाई के बाद से पेटीएम (Paytm) के शेयरों के बुरे हाल हैं. लगातार जारी गिरावट के बीच कंपनी के शेयर कुछ देर के लिए उछले थे, लेकिन अब फिर इनमें नरमी दिखाई दे रही है. बुधवार यानी आज Paytm की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयर करीब 10% का गोता लगाकर 343 रुपए के करीब पहुंच गए थे. हालांकि, बाद में इसने कुछ रिकवरी की. खबर लिखे जाने तक Paytm के शेयर 7.14% नुकसान के साथ 353 रुपए पर कारोबार कर रहे थे. 

ताजा गिरावट की ये है वजह
Paytm के स्टॉक में मंगलवार को भी 10 प्रतिशत की गिरावट आई और यह लोअर सर्किट पर पहुंच गया था. दरअसल, रिजर्व बैंक ने साफ कर दिया है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा नही होगी, इसे लेकर निवेशकों की चिंता और बढ़ गई है. यही वजह है कि गिरकर संभलने के बाद कंपनी के शेयरों में फिर से गिरावट आ रही है. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकान्त दास ने सोमवार को पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा से इंकार कर दिया था. उन्होंने कहा था कि यह निर्णय कंपनी के कामकाज के व्यापक मूल्यांकन और ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखकर लिया गया है. 

ये भी पढ़ें - Paytm का दुख इन कंपनियों के लिए बना खुशी की वजह, ऐसे मिल रहा फायदा

जारी रह सकती है गिरावट
बीते 5 दिनों में पेटीएम के निवेशक 27% से अधिक नुकसान उठा चुके हैं. जबकि, पिछले एक महीने में इस शेयर की कीमत आधी से भी कम हो गई है. इस दौरान, वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयर में 50.57% की गिरावट आई है. कंपनी के शेयर की कीमत 714.20 रुपए से गिरकर 353 रुपए पर आ गई है. इस साल अब तक यह शेयर 45.36% टूट चुका है. मार्केट के जानकारों का कहना है कि पेटीएम के शेयरों में गिरावट फिलहाल जारी रह सकता है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मैक्वेरी ने वन 97 कम्युनिकेशंस स्टॉक पर 275 रुपए के लक्ष्य के साथ अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है. सीधे शब्दों में कहें तो यह शेयर 275 रुपए तक गिर सकता है. बता दें कि Paytm शेयर बाजार में वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के नाम से लिस्टेड है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

13 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

16 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

16 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

17 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

18 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

16 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

13 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

14 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

16 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

16 hours ago