✕

होम / बिजनेस / होली पर Paytm ने सुनाई ऐसी खबर कर्मचारियों का बन गया दिन, अब उड़ेगा खुशियों का रंग

होली पर Paytm ने सुनाई ऐसी खबर कर्मचारियों का बन गया दिन, अब उड़ेगा खुशियों का रंग

हालिया नौकरी में कटौती की अटकलों के बीच Paytm का बयान सामने आया है. साथ ही कंपनी ने अपना फ्यूचर प्लान भी शेयर किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पेटीएम (Paytm) की पेरेंट कंपनी 'वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड' (one97 communications limited) ने उन सभी मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है, जिनमें दावा किया गया था कि कंपनी अलग-अलग बिजनेस सेक्शन में करीब 20%-25% कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने इस खबर को भ्रामक और निराधार बताया है. इस मामले में कंपनी ने स्पष्ट किया है कि रिस्ट्रक्चरिंग (Restructuring) और परफॉर्मेंस संबंधी एडजस्टमेंट्स (Performance Related Adjustment) को गलत तरीके से छंटनी समझा गया है. पेटीएम अपने वर्कफोर्स की स्टेबिलिटी से समझौता किए बिना ग्रोथ और ऑपरेशनल एफिशिएंसी (Operational Efficiency) के लिए प्रतिबद्ध है. 

Restructuring को समझा था छंटनी?

कंपनी ने यह भी कहा कि उसके रिस्ट्रक्चरिंग के प्रयासों और परफॉर्मेंस से जुडी अड़जस्टमेंट्स को गलत तरीके से छंटनी के रूप में समझा गया है. पेटीएम ने वर्कफोर्स स्टेबिलिटी से समझौता किए बिना ग्रोथ और ऑपरेशनल एफिशिएंसी की अपनी कमिटमेंट को भी पूरा किया है. वहीं छंटनी की खबर पर पेटीएम के एक प्रवक्ता ने कहा है कि 50% कार्यबल में कटौती वाले सभी दावे गलत और भ्रामक हैं. हम सतत विकास, इनोवेशन और अपने ग्राहकों को बेहतर सर्विस देने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. 

इस कंपनी के चेयरमैन ने बताया 2030 का प्लान, कहा- 70 फीसदी ग्रीन एनर्जी का करेंगे इस्तेमाल

सीनियर बिजनेस प्रेसिडेंट ने इस्तीफा दिया

पेटीएम (Paytm) बिजनेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट प्रवीण शर्मा ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है. प्रवीण ने 23 मार्च को अपना इस्तीफा कंपनी को सौंप दिया है, हालांकि वे अभी 31 मार्च तक कंपनी में बने रहेंगे. वन97 कम्यूनिकेशन (one97 communications limited) ने फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी है. पेटीएम ज्वॉइन करने से पहले प्रवीन शर्मा करीब 9 सालों तक Google में थे. प्रवीण शर्मा तब, भारत और एशिया-पैसिफिक रीजन (APAC) में लीडरशिप रोल में रहे. 

PPBL डायरेक्टर ने भी दिया था इस्तीफा

इससे पहले 1 फरवरी को पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) की इंडिपेंडेंट डायरेक्टर मंजू अग्रवाल ने बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था. तब, वन97 कम्यूनिकेशंस ने फाइलिंग में कहा गया था कि मंजू अग्रवाल ने व्यक्तिगत कारणों से 1 फरवरी को बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है. इससे कंपनी के ऑपरेशन या बिजनेस पर कोई असर नहीं होगा.’
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

13 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

13 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

14 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

16 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

14 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.