✕

होम / बिजनेस / Paytm ने ग्राहकों दिया बड़ा तोहफा, सिर्फ 35 रुपये लॉन्च की ये सुविधा, जानें पूरी डिटेल

Paytm ने ग्राहकों दिया बड़ा तोहफा, सिर्फ 35 रुपये लॉन्च की ये सुविधा, जानें पूरी डिटेल

पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस ने अपने मर्चेंट पार्टनर्स के लिए 'पेटीएम हेल्थ साथी' नाम से एक नई स्वास्थ्य और आय सुरक्षा योजना शुरू की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फिनटेक कंपनी Paytm के मालिकाना हक वाली कंपनी One97 कम्युनिकेशंस ने अपने मर्चेंट पाटर्नर्स के लिए बड़ी तोहफा दिया है. पेटीएम ने अपने व्यापारी साझेदारों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 'पेटीएम हेल्थ साथी'स्कीम लॉन्च किया है. One97 कम्युनिकेशंस ने एक नियामक फाइलिंग में बताया कि पेटीएम हेल्थ साथी योजना व्यापारिक साझेदारों के विशाल नेटवर्क को किफायती, व्यापक हेल्थकेयर एक्स लाभ प्रदान करके समर्थन देने के चल रहे प्रयासों का हिस्सा है. इस सेवा के साथ, पेटीएम अपने मर्चेंट पार्टनर्स को मजबूत बनाना जारी रखता है.

कंपनी ने क्या कहा?

Paytm के प्रवक्ता ने कहा कि पेटीएम हेल्थ साथी की शुरुआत हमारे व्यापारिक भागीदारों की भलाई के लिए हमारी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है. यह पहल उन्हें व्यापक और किफायती कवरेज देने के हमारे मिशन के लिए अहम है जो उनके चल रहे संचालन में मददगार साबित होगा. उनकी मुख्य जरूरतों को पूरा करने वाले समाधानों के माध्यम से, हम अपने व्यवसाय मालिकों के समुदाय को दी जाने वाली मजबूत सहायता प्रणाली को बढ़ाने का प्रयास करते हैं.

‘हेल्थ साथी’ से मिलेंगी ये सुविधाएं

    •    पेटीएम हेल्थ साथी की सदस्यता मात्र 35 रुपये प्रति महीने में दी जा रही है, जिसके तहत कई प्रकार की सेवाएं कवर की जाएंगी. इसमें असीमित डॉक्टर टेली-परामर्श और ओपीडी सेवा शामिल है.
    •    इसमें दुर्घटनाओं या प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, आग या हड़ताल के कारण व्यापार में रुकावट आने की स्थिति में इनकम सिक्योरिटी दी जाएगी.
    •    इस स्कीम के तहत मर्चेंट पार्टनर्स को प्रमुख फार्मेसियों और मेडिकल टेस्ट पर छूट मिलेगी.
    •    दावा प्रक्रिया सुव्यवस्थित है और इसे ऐप के भीतर कुछ ही क्लिक से पूरा किया जा सकता है.

ऐप के भीतर आसानी से कर सकेंगे क्लेम 

कंपनी ने कहा है कि पेटीएम बिजनेस का उपयोग करने वाले यूजर्स इस सुरक्षा योजना के तहत कवर प्राप्त करने के लिए ऐप के भीतर ही क्लेम कर सकेंगे.  इसके साथ ही पेटीएम ने कहा है कि इस सुविधा से उसके मर्चेंट पार्टनर बिना किसी चिंता के अपने व्यवसाय पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं. इसमें दुर्घटनाओं, बाढ़ और आग जैसी प्राकृतिक आपदाओं या हड़तालों के कारण व्यापार में रुकावट की स्थिति में आय सुरक्षा कवर भी शामिल हैं. 

पायलट प्रोजेक्ट मई में हुआ था शुरू

डॉक्टर टेलीकंसल्टेशन सेवा प्रमुख फार्मेसियों और डायग्नोस्टिक परीक्षणों पर छूट सहित अतिरिक्त लाभ प्रदान करती है. बता दें कि 'पेटीएम हेल्थ साथी' पायलट मई में शुरू हुआ और अब तक 3,000 से अधिक व्यापारी भागीदारों ने इस योजना का लाभ उठाया है. इसकी शुरुआती सफलता के बाद अब कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में अपने सभी व्यापारियों के लिए यह सुविधा शुरू की. इससे काफी कम कीमत पर पेटीएम से जुड़े व्यापारी इंश्योरेंस प्राप्त कर सकते हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

5 minutes ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी बरकरार रहेगी या फिर बिकवाली का दबाव? आज इन संकेतों और शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार सेंसेक्स 879 अंक चढ़कर 72,472 पर और निफ्टी 289 अंक बढ़कर 22,520 पर बंद हुआ था. वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली बाजार के लिए चुनौती बनी हुई है.

5 minutes ago

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.