होम / बिजनेस / Paytm ने बदला मन, अब इस सेक्टर में नहीं उतरेगी कंपनी; खबर आम होते ही लुढ़के शेयर
Paytm ने बदला मन, अब इस सेक्टर में नहीं उतरेगी कंपनी; खबर आम होते ही लुढ़के शेयर
पेटीएम के शेयर कल तेजी के साथ आगे बढ़ रहे थे, लेकिन आज उनमें नरमी आई. कारोबार की समाप्ति पर कंपनी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
फिनटेक कंपनी पेटीएम (Paytm) ने इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री का प्लान छोड़ दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कंपनी अब और किसी फाइनेंशियल सर्विस कारोबार में नहीं उतरेगी और पूरा ध्यान पेमेंट एवं क्रेडिट बिजनेस पर ही लगाएगी. इससे पहले, खबर आई थी कि पेटीएम इंश्योरेंस सेक्टर में उतरना चाहती है और इसके लिए इस फील्ड से जुड़ी कुछ कंपनियों को खरीदने पर विचार कर सकती है. इस खबर के आते ही पेटीएम के स्टॉक बुधवार को 2% तक चढ़ गए थे.
शेयरों की चाल प्रभावित
Paytm ने अब स्पष्ट कर दिया है कि अभी उसका इरादा किसी दूसरे फाइनेंशियल सर्विस में उतरने का नहीं है. कंपनी अपना फोकस अपने कोर प्रोडक्ट- डिजिटल पेमेंट्स और लोन बांटने पर रखेगी. इससे पहले कंपनी QBE रहेजा इंश्योरेंस को खरीदने और अपना खुद का इंश्योरेंस लाइसेंस पाने के विकल्पों पर विचार कर रही थी. कंपनी के इस फैसले से स्टॉक मार्केट पर उसके शेयरों की चाल बुरी तरह प्रभावित हुई है. Paytm के शेयर गुरुवार को गिरावट के साथ 892.25 रुपए पर बंद हुए.
ब्रोकरेज फर्म बुलिश
वहीं, मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि ब्रोकरेज फर्म CLSA ने Paytm के शेयर खरीदने की सलाह देते हुए इसका टारगेट प्राइज 1050 रुपए तय किया है. ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि Paytm का बिजनेस बेहतर हुआ है. इसका EBITDA 9 से 19% बढ़ा है और उम्मीद है कि अगली कुछ तिमाहियों में Paytm फ्री-कैश जनरेट कर सकती है. ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैश ने कहा कि Paytm फिस्कल ईयर 2025 भारत की सबसे प्रॉफिटेबल इंटरनेट कंपनी बनने की राह पर आगे बढ़ रही है. इसी के साथ ब्रोकरेज फर्म ने Paytm का टारगेट प्राइज 1200 रुपए कर दिया है. इसी तरह, जेपी मॉर्गन ने Paytm के लिए 950 रुपए टारगेट प्राइज तय किया है.
टैग्स