✕

होम / बिजनेस / पेटीएम ने फिर शुरू की लेंडिंग सेवाएं, इनके साथ मिलकर शुरू किया काम 

पेटीएम ने फिर शुरू की लेंडिंग सेवाएं, इनके साथ मिलकर शुरू किया काम 

पेटीएम और पीपीबीएल दोनों अलग-अलग तौर पर काम करते हैं. पेटीएम के 10 से 15 प्रतिशत ग्राहकों ने पीपीबीएल से ऑटोपे जनरेट किया हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

RBI के एक्‍शन के बाद बंद हुई पेटीएम की लेंडिंग(कर्ज) देने वाली सेवाएं एक बार फिर शुरू हो गई हैं. पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन 97 कम्‍यूनिकेशन ने एक बार फिर मौजूदा नॉन लेंडिंग कंपनी एसएमएफजी(SMFG india) और श्रीराम फाइनेंस के साथ मिलकर कर्ज देने की सेवाओं की शुरूआत कर दी है. इन सेवाओं को आरबीआई की कार्रवाई के बाद से बंद कर दिया गया था. लेकिन अब एक बार फिर शुरू कर दिया गया है. 

आरबीआई पर्सनल लोन को लेकर बढ़ा चुका है सिक्‍योरिटी 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पर्सनल लोन पर कार्रवाई करते हुए इससे पहले आरबीआई सभी बैंको और एनबीएफसी के लिए जोखिम भार में इजाफा कर चुका है. आरबीआई के पर्सनल लोन को लेकर दिए गए निर्देशों के बाद पेटीएम ने अपनी बहुचर्चित योजना बॉय नाउ और पे लेटर स्‍कीम को बंद करने की बात कही थी. आरबीआई के निर्देश के बाद पेटीएम के साझेदार बैंकों और एनबीएफसी ने रिजर्व बैंक से इस पर ज्‍यादा जानकारी की मांगी थी. 

अब इन बैंकों के साथ कर रहा है साझेदारी 
पेटीएम अब पर्सनल और मर्चेंट लोन दोनों के लिए मुथुट फाइनेंस के साथ साझेदारी करने का प्रयास कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट ये भी कह रही है कि वो 21 मार्च से इसे शुरु कर चुका है और 500 करोड़ से अधिक कर्ज वितरित किए जा चुके हैं. इसमें मौजूदा व्‍यापारियों के टॉप अप और कुछ नए कर्ज शामिल है. दिलचस्‍प बात ये है कि पेटीएम और पीपीबीएल दोनों अलग-अलग तौर पर काम करते हैं. पेटीएम के 10 से 15 प्रतिशत ग्राहकों ने पीपीबीएल से ऑटोपे जनरेट किया हुआ है. 

पेटीएम ने सितंबर से दिसंबर तिमाही में दिया इतना कर्ज 
पेटीएम की ओर से सितंबर से लेकर दिसंबर तक तीसरी तिमाही में अपने सात कर्जदाताओं की ओर से 155 बिलियन रुपये का कर्ज दिया है. पेटीएम के साथ मौजूदा समय में सात कंपनियां भागीदार हैं. इनमें आदित्‍य बिड़ला फाइनेंस, हीरो फिनकॉर्प, पिरामल कैपिटल, पूनावाला फिनकॉर्प, श्रीराम फाइनेंस, एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट और टाटा कैपिटल शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: इन दो स्‍मॉल फाइनेंसिंग बैंकों का पूरा हुआ विलय,1 अप्रैल से हो गया लागू
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

3 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

3 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

4 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

6 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

4 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

9 hours ago