होम / बिजनेस / China की दुकानों पर Pakistan लगा रहा ताले, जानें क्या है पूरा मामला 

China की दुकानों पर Pakistan लगा रहा ताले, जानें क्या है पूरा मामला 

पाकिस्तान इस समय गंभीर आर्थिक संकट में फंस गया है. महंगाई वहां सभी रिकॉर्ड तोड़ चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आर्थिक बदहाली के दौर से गुजर रहे पाकिस्तान (Pakistan) ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिससे चीन (China) का आगबबूला होना तय है. चीन के कर्ज के बोझ तले दब चुके पाकिस्तान ने उन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करने का फरमान सुनाया है, जिसे चीनी नागरिकों द्वारा संचालित किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान का कहना है कि फिलहाल उसके पास चीनी प्रतिष्ठानों को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पैसे नहीं हैं, इसलिए उन्हें बंद किया गया है. 

पाक ने लिया बदला!
पाकिस्तान इस समय गंभीर आर्थिक संकट में फंस गया है. महंगाई वहां सभी रिकॉर्ड तोड़ चुकी है. पाक सरकार अंतर्राष्ट्रीय समूह के सामने मदद की गुहार लगा रही है. चीन पहले से ही उसे इतना कर्जा दे चुका है कि अब वो पाकिस्तान की और सहायता करने के मूड में नहीं है. करीब एक महीने पहले चीन द्वारा सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए इस्लामाबाद में अपने दूतावास के Consular Section को अस्थायी रूप से बंद कर दिया था. माना जा रहा है कि पाक सरकार ने उसी का बदला लेते हुए चीनी नागरिकों द्वारा चलाए जा रहे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करने का फरमान सुनाया है.

दबाब बनाने की रणनीति
इस बीच, खबर है कि चीनी अधिकारियों ने पाकिस्तान से अपने नागरिकों को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद करने के फैसले को वापस लेने को कहा है. हालांकि, पाकिस्तान पर इसका कोई असर होता नजर नहीं आ रहा है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि शहबाज शरीफ सरकार चीन पर दबाव बनाना चाहती है. पाकिस्तान चाहता है कि चीन या तो अपना कर्जा माफ कर दे या फिर उसे और लोन दे दे. बता दें कि चीन ने पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर निवेश किया हुआ है. 

कर्ज जाल में फंसा पाक
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने 46 अरब डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC), बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) की "फ्लैगशिप प्रोजेक्ट" की शुरुआत की थी. चीन ने पाकिस्तान को सपने दिखाए थे कि इस परियोजनाओं से उसकी सूरत बदल जाएगी, लेकिन ये एक कर्ज जाल था, जिसमें पाकिस्तान उलझता चला गया और आज आर्थिक रूप से कंगाल हो गया है. 

अभी और चढ़ेगी महंगाई
मार्च में भी कराची पुलिस ने हमले की आशंका के मद्देनजर कुछ चीनी व्यवसायों पर ताला लगा दिया था. पुलिस की तरफ से कहा गया था कि बार-बार की चेतावनी के बावजूद, कई चीनी स्वामित्व वाले व्यवसाय सुरक्षा प्रोटोकॉल को लागू करने में विफल रहे, जिसके कारण उनके खिलाफ कार्रवाई की गई. इस बीच, विश्व बैंक ने चेतावनी दी है कि वित्त वर्ष 2023 में पाकिस्तान में महंगाई में 29.5 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है. ऊर्जा एवं खाद्य सामग्री की कीमतों के दाम भी बेतहाशा बढ़ेंगे और पाकिस्तानी रुपए के कमजोर होने से हालात बदतर हो जाएंगे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

10 hours ago

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

10 hours ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

12 hours ago

ऑटो सेक्टर में नई रफ्तार: पहली छमाही में यात्री वाहनों की थोक बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर, 4 लाख यूनिट के पार आंकड़ा

ऑटो उद्योग का मानना है कि SUV और यूटिलिटी व्हीकल की बढ़ती मांग, बेहतर मॉडल लॉन्च और ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं के चलते यात्री वाहन बाजार में आगे भी तेजी बनी रह सकती है.

12 hours ago

निवेश के लिहाज से गुजरात नंबर-1, महाराष्ट्र और तमिलनाडु दूसरे-तीसरे स्थान पर: नीति आयोग

नीति आयोग का कहना है कि राज्यों में निवेश के लिए बेहतर माहौल तैयार होने से घरेलू और विदेशी निवेश में बढ़ोतरी होगी. इससे औद्योगिकीकरण को गति मिलेगी, नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

16 hours ago

बड़ी खबरें

Skyroot का 'विक्रम-1' ऑर्बिट में पहुंचा, ISRO के साथ अब निजी कंपनियां भी भरेंगी अंतरिक्ष की उड़ान

विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर मानी जा रही है. अब तक देश में सैटेलाइट लॉन्चिंग की जिम्मेदारी मुख्य रूप से ISRO निभाता था, लेकिन निजी कंपनियों की सक्रिय भागीदारी से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और क्षमता दोनों बढ़ेंगी.

10 hours ago

ग्रीन एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग, पहली छमाही में 25% बढ़ी नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि इस उपलब्धि में सबसे बड़ा योगदान सौर ऊर्जा क्षेत्र का रहा.

10 hours ago

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा खतरा; कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की आशंका

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है. इस घटनाक्रम ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा कर दी हैं.

12 hours ago

अब म्यूचुअल फंड से हर महीने पैसा निकालना होगा आसान, SEBI ने डीमैट निवेशकों को दी बड़ी सुविधा

इस कदम से निवेशकों को अपने निवेश को मैनेज करना आसान होगा और वे तय समय पर पैसे निकालने या एक स्कीम से दूसरी स्कीम में ट्रांसफर करने की सुविधा हासिल कर सकेंगे.

13 hours ago