✕

होम / बिजनेस / IPO से पहले OYO की शानदार छलांग : राजस्व में 47% की बढ़त, मुनाफा दोगुना

IPO से पहले OYO की शानदार छलांग : राजस्व में 47% की बढ़त, मुनाफा दोगुना

Oyo के ताजा नतीजों और बोनस शेयर प्रस्ताव के बाद निवेशकों में ओयो के आईपीओ को लेकर उत्साह और बढ़ गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओयो (Oyo)  ने अपने आगामी आईपीओ से पहले तिमाही नतीजों में शानदार वृद्धि दर्ज की है. अप्रैल-जून 2025 की अवधि में कंपनी का राजस्व 47 प्रतिशत बढ़कर 2,019 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 1,371 करोड़ रुपये था. इस दौरान कंपनी का मुनाफा भी दोगुना होकर 200 करोड़ रुपये से अधिक रहा. पिछले वर्ष की इसी तिमाही में ओयो ने 87 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था.

बोनस शेयर और ईएसओपी प्रस्ताव
ओयो ने अपने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है. कंपनी ने 1:1 रेश्यो में बोनस शेयर जारी करने की मंजूरी मांगी है. इसके बाद अधिकृत शेयर पूंजी दोगुनी होकर 24,31,13,59,300 रुपये हो जाएगी. साथ ही कंपनी ने ईएसओपी पूल को बढ़ाकर 8.8 करोड़ शेयर विकल्प करने का भी प्रस्ताव रखा है. वित्त वर्ष 2024-25 में ऋण चुकौती से जुड़ी असाधारण लागत को समायोजित करने के बाद कंपनी का शुद्ध मुनाफा 245 करोड़ रुपये दर्ज किया गया.

मजबूत वार्षिक प्रदर्शन
वित्त वर्ष 2024-25 में ओयो ने 16,250 करोड़ रुपये के ग्रॉस बुकिंग वैल्यू (GBV) और 6,252 करोड़ रुपये तक के राजस्व के साथ मजबूत परिचालन प्रदर्शन किया. इन आंकड़ों से कंपनी की वित्तीय स्थिति और बाजार में पकड़ दोनों मजबूत हुई हैं.

आईपीओ की तैयारियां तेज
पिछले दिनों खबर आई थी कि ओयो जल्द ही अपने आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल करने जा रही है. कंपनी सात से आठ अरब डॉलर के मूल्यांकन पर नजर गड़ाए हुए है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओयो के सबसे बड़े निवेशक सॉफ्टबैंक ने बाजार धारणा का आकलन करने के लिए लंदन स्थित एक्सिस, सिटी, गोल्डमैन सैक्स, आईसीआईसीआई, जेएम फाइनेंशियल और जेफरीज जैसे प्रमुख बैंकों से बातचीत की है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

13 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

14 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

14 hours ago

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

1 day ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

6 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

4 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

14 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

6 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

8 hours ago