✕

होम / बिजनेस / बातें कम, काम ज्यादा करके रितेश ने कमा डाला उम्मीद से ज्यादा, Profit में आई OYO

बातें कम, काम ज्यादा करके रितेश ने कमा डाला उम्मीद से ज्यादा, Profit में आई OYO

अरबपति कारोबारी रितेश अग्रवाल की कंपनी OYO ने वित्तवर्ष 2024 में 229 करोड़ रुपए का प्रॉफिट कमाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी OYO ने फाइनेंशियल ईयर 2024 में 229 करोड़ रुपए का प्रॉफिट कमाया है. कंपनी ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में बताया है कि उसके लिए वित्त वर्ष 2023-24 शानदार रहा है. ओयो के संस्थापक रितेश अग्रवाल ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रॉफिट का यह आंकड़ा वित्त वर्ष 24 के लिए उनके अनुमान 100 करोड़ से अधिक है.

बातें कम और काम ज्यादा
रितेश अग्रवाल ने इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा है कि पिछले कुछ वर्षों में मैंने जो सबसे बड़ी सीख ली है, वह है बातें कम करना और काम ज्यादा करना. हमारे ऑडिट किए गए परिणाम निदेशक मंडल की मंजूरी के बाद प्रकाशित किए जाते हैं. हमारा नेट प्रॉफिट 229 करोड़ रहा है, जो मेरे पहले के अनुमान 100 करोड़ रुपए से अधिक है.

कारोबार का विस्तार जारी 
ओयो का कहना है कि उसने दुनियाभर में कारोबार का विस्तार किया है. खासकर यूरोप, अमेरिका, साउथ ईस्ट एशिया और मिडिल ईस्ट के बाजार में उसने अच्छी बढ़त हासिल की है. कंपनी की सालाना रिपोर्ट बताती है कि यूरोप वैकेशन रेंटल के लिए काफी बड़ा बाजार है और वहां ओयो के होम बिजनेस के लिए अपार संभावनाएं मौजूद हैं. कंपनी के लिए अच्छी बात यह रही कि वित्त वर्ष 2023-24 में उसकी कुल लागत करीब 13% घटकर 4500 करोड़ हो गई, जो वित्त वर्ष 2022-23 में  5207 करोड़ थी.

पेरिस में मारा बड़ा हाथ
वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, Oyo ने K&J Consulting का अधिग्रहण कर लिया है. K&J पेरिस की प्रीमियम रेंटल होम कंपनी Checkmyguest को ऑपरेट करती है. Checkmyguest की पेरिस के प्रीमियम रेंटल होम मार्केट पर अच्छी पकड़ है. पेरिस दुनिया के उन शहरों में शुमार है, जहां सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंचते हैं. ऐसे में Oyo को इस डील से भविष्य में काफी फायदा मिलने वाला है. शेयर स्वैप अग्रीमेंट के तहत हुई इस डील में ओयो को Checkmyguest की दो सहयोगी कंपनियां भी मिलेंगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

8 minutes ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

38 minutes ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 hour ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

4 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

5 hours ago

बड़ी खबरें