होम / बिजनेस / IPO में इन्वेस्टमेंट की है इच्छा? कल मिलने जा रहा है ये शानदार मौका
IPO में इन्वेस्टमेंट की है इच्छा? कल मिलने जा रहा है ये शानदार मौका
एनर्जी सॉल्यूशन प्रदान करने वाली कंपनी ओरियाना पावर अपना आईपीओ लेकर आ रही है. कल यानी 1 अगस्त को इसका IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
यदि आपको आईपीओ यानी इनिशियल पब्लिक ऑफर में निवेश करना पसंद है, तो आपको एक शानदार मौका मिलने जा रहा है. एक अगस्त को एनर्जी कंपनी ओरियाना पावर (Oriana Power) का IPO खुलने जा रहा है. इसे 3 अगस्त तक सब्सक्राइब किया जा सकता है. Oriana Power की इस आईपीओ के जरिए करीब 60 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है. कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 115 से 118 रुपए प्रति इक्विटी शेयर का भाव तय किया है. बता दें कि इस साल अब तक कई कंपनियों के आईपीओ आये हैं और ज्यादातर ने निवेशकों को खुश किया है.
क्या करती है कंपनी?
ओरियाना पावर की बात करें, तो कंपनी इंडस्ट्रियल और कमर्शियल ग्राहकों को सोलर एनर्जी सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है. कंपनी की वित्तीय सेहत भी काफी अच्छी है. मार्च 2023 को खत्म फाइनेंशियल ईयर के लिए उसने 133.9 करोड़ रुपए का रिवेन्यु और 12.6 करोड़ का नेट प्रॉफिट कमाया था. कंपनी ऑन साइट सोलर प्रोजेक्ट्स जैसे छत और जमीन पर लगे सिस्टम के साथ ऑफ साइट सौर फार्म यानी ओपन एक्सेस स्थापित करके कम कार्बन एनर्जी सॉल्यूशन उपलब्ध कराती है.
इस दिन होगी लिस्टिंग
ग्रे मार्केट में ओरियाना पावर का शेयर 100 रुपए के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है, जिसका मतलब है कि यह शेयर 218 रुपए के आसपास लिस्ट हो सकता है. यदि ऐसा हुआ तो निवेशकों को पहले ही दिन करीब 90 फीसदी से ज्यादा का फायदा मिलने की उम्मीद है. इसके एक लॉट में करीब 1200 शेयर होंगे. आईपीओ में रिटेल इन्वेस्टर्स 1 लॉट के लिए अप्लाई कर पाएंगे. उन्हें कम से कम 141600 रुपए का निवेश करना होगा. कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 8 अगस्त को होगा और स्टॉक मार्केट में इसकी लिस्टिंग 11 अगस्त को होगी.
क्या होता है आईपीओ?
जब कोई कंपनी इक्विटी मार्केट यानी शेयर बाजार से पैसे जुटाना चाहती है तो उसके पास बहुत से तरीके होते हैं. उसी में से एक तरीका होता है IPO. दूसरे शब्दों में कहें तो जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयर पब्लिक में बेचने के लिए ऑफर करती है, तो उसे Initial Public Offering या IPO कहते हैं. ये शेयर BSE और NSE जैसे स्टॉक एक्सचेंज के जरिए निवेशकों की खरीद के लिए रखे जाते हैं. जब ये शेयर निवेशकों द्वारा खरीद लिए जाते हैं तो वो कंपनी स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट हो जाती है.
टैग्स