होम / बिजनेस / महंगाई के मौसम में Zomato ने भी काट ली जेब, इतनी महंगी हुई फूड डिलीवरी
महंगाई के मौसम में Zomato ने भी काट ली जेब, इतनी महंगी हुई फूड डिलीवरी
जब से जोमैटो के तिमाही के नतीजे सामने आए हैं तब से उसके शेयरों के दामों में बड़ा इजाफा देखने को मिला है. कंपनी के शेयरों में 15 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
महंगाई का सितम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. कभी खाने-पीने की महंगाई तो कभी दूसरी चीजों की महंगाई.आम आदमी को कहीं राहत नहीं मिल रही है. इस कड़ी में अब फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) ने भी अपने दामों में इजाफा कर दिया है. जोमैटो ने प्लेटफॉर्म फीस में 2 रुपये का इजाफा कर दिया है. कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि प्रयोग के तौर पर लागू किया जा रहा है, जरूरी नहीं है कि इसे स्थायी तौर पर लागू कर दिया जाए. जोमैटो वही कंपनी है जिसे हाल ही में 2 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है.
हर ऑर्डर पर लगेंगे 2 रुपये अतिरिक्त
सबसे पहले स्विगी ने अपने दामों में इजाफा किया था. स्विगी ने भी अपने दामों में दो रुपये प्रति ऑर्डर का इजाफा किया था. उसके बाद जोमैटो ने भी दामों में इजाफा कर दिया है. अब जब भी आप कोई ऑर्डर मंगाएंगे तो उस पर आपको 2 रुपये अतिरिक्त देना पड़ेगा. 2 रुपये की इस फीस के लिए ऑर्डर के दामों की सीमा तय नहीं की गई है. अब भले ही आप 5 रुपये का ऑर्डर मंगाए या 500 रुपये का आपको ये 2 रुपये की फीस देनी ही होगी. अभी कंपनी की ओर से इसे प्रयोग के तौर पर लगाया गया है.
तिमाही नतीजों में हुआ था कंपनी को फायदा
हाल ही में कंपनी की ओर से तिमाही के नतीजे भी जारी किए गए थे. कंपनी ने पहली बार तिमाही नतीजों में मुनाफा दर्ज किया था. कंपनी ने इसमें 2 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था. लेकिन लगातार घाटे में चल रही कंपनी के लिए इसे ब्रेक थ्रू के तौर पर देखा गया था. इस मुनाफे के बाद कंपनी के प्रमुख को कई नामी कारोबारियों ने बधाई दी थी. इनमें पेटीएम(Paytm) के प्रमुख विजय शंकर पांडेय सहित कई और नामी लोग भी शामिल थे. जोमैटो के इस मुनाफे पर उसके ग्राहकों की भी जबर्दस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली थी.
कंपनी के शेयरों में आया उछाल
तिमाही नतीजों के बाद कंपनी शेयरों में बड़ा उछाल देखने को मिला है. 7 अगस्त 2023 को कारोबार के दौरान 52 हफ्तों के शीर्ष 102.85 पर पहुंच गया है. खबर लिखे जाने तक जोमैटो का शेयर 97 रुपये पर बिकवाली कर रहा था. पिछले एक हफ्ते में शेयर ने 15 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ दर्ज की है. माना जा रहा है कि जोमैटो आने वाले दिनों में और मुनाफा दर्ज करेगा.
टैग्स