✕

होम / बिजनेस / फेस्टिव सीजन में बंपर कमाई का मौका, इस दिन Hyundai लॉन्च कर सकती है अपना आईपीओ

फेस्टिव सीजन में बंपर कमाई का मौका, इस दिन Hyundai लॉन्च कर सकती है अपना आईपीओ

Hyundai Motor अपने आईपीओ लॉन्च से पहले अगले हफ्ते प्राइस बैंड की घोषणा कर सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

साउथ कोरिया की ऑटो कंपनी Hyundai Motor India का 25,000 करोड़ रुपये का आईपीओ 14 अक्टूबर को आ सकता है. मामले से जुड़े लोगों ने गुरुवार को यह जानकारी दी, यह भारत का सबसे बड़ा आईपीओ होगा. अभी एलआईसी की 21,000 करोड़ रुपये की शेयर बिक्री को सबसे बड़ा आईपीओ माना जाता है. Hyundai ने जून में SEBI के समक्ष आईपीओ की मंजूरी के लिए आवेदन किया था. यदि यह आईपीओ सफल रहा तो यह भारत में किसी ऑटो कंपनी का दो दशक से अधिक समय में पहला आईपीओ होगा. इससे पहले देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी साल 2003 में आईपीओ लाई थी.

14-16 अक्टूबर तक खुला रहेगा IPO!

शेयर बाजार की रेगुलेटर सेबी ने मार्केट शेयर के हिसाब से देश की दूसरी सबसे बड़ी पैसेंजर कार कंपनी हुंडई मोटर को आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है. हुंडई मोटर को सेबी ने ऑब्जर्वेशन लेटर जारी कर दिया है. हुंडई मोटर का आईपीओ 14 अक्टूबर सोमवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 16 अक्टूबर तक निवेशक आईपीओ में आवेदन कर सकेंगे. अगले हफ्ते कंपनी आईपीओ के प्राइस बैंड की घोषणा कर सकती है. 

OFS के जरिए जुटाया जाएगा पैसा 

हुंडई मोटर ने रेगुलेटर के पास जो ड्रॉफ्ट पेपर दाखिल किया था उसके मुताबिक कंपनी पूरी तरह ऑफर फॉर सेल के जरिए आईपीओ में पैसे जुटाएगी. इस ऑफर फॉर सेल में 142,194,700 शेयर्स प्रमोटर कंपनी हुंडई मोटर कंपनी की ओर से ऑफर किया जाएगा. आईपीओ प्राइस के हिसाब से हुंडई मोटर इंडिया को 18-20 बिलियन डॉलर वैल्यूएशन मिलने की उम्मीद है.  28 बिलियन डॉलर तक आंका जा रहा है. 

मारुति के बाद हुंडई का स्थान

पैसेंजर गाड़ियां बेचने के मामले में मारुति सुजुकी के बाद हुंडई मोटर इंडिया दूसरे स्थान पर रही थी. इस सेगमेंट में कंपनी के पास करीब 15 फीसदी मार्केट शेयर है. प्रस्तावित आईपीओ को लेकर जो वैल्यू आंका जा रहा है उसके मुताबिक हुंडई मोटर इंडिया घरेलू शेयर बाजार में दूसरी लिस्टेड ऑटोमोबाइल कंपनियां महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, आईशर मोटर्स से भी आगे निकल जाएगी. ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के बाद हुंडई दूसरी ऑटोमाबाइल कंपनी है जो 2024 में अपना आईपीओ लेकर आ रही है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

2 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

2 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

4 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

5 hours ago

बड़ी खबरें