होम / बिजनेस / OPENAI ने अब लॉन्‍च किया ChatGPT का नया संस्‍करण, प्राइवेसी सहित ये बातें हैं अहम  

OPENAI ने अब लॉन्‍च किया ChatGPT का नया संस्‍करण, प्राइवेसी सहित ये बातें हैं अहम  

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में गोपनीयता को लेकर उठे सवालों के बाद अब इस नए संस्‍करण में विशेष तौर पर इसी बात का ध्‍यान रखा गया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के तेजी से बढ़ते बाजार में चैटजीपीटी लगातार आगे बढ़ रहा है. लेकिन इसके तेजी से बढ़ते बाजार में सभी लोग गोपनीयता को लेकर चिंति‍त हैं कि क्‍या चैटजीपीटी में गोपनीयता सुरक्षित है. लेकिन अब इसी चिंता को ध्‍यान में रखते हुए चैटजीपीटी ने गोपनीयता को लेकर अपने नए संस्‍करण में खास काम किया है.  अपने इस नए वर्जन को लेकर मानना है कि एआई कंपनियों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है और उसके डेटा की सुरक्षा करने में समर्थ है. कंपनी के इस नए संस्‍करण की सबसे खास बात यही है कि ये कंपनियों के डेटा की पूरी तरह से सुरक्षा करता है. 

क्‍या खास है इस नए संस्‍करण में? 
चैटजीपीटी के इस नए संस्‍करण में एंटरप्राइज ग्रेड सुरक्षा और प्राइवेसी, अनलिमिटेड हाई स्‍पीड GPT-4 एक्‍सेस, हाई क्‍वॉलिटी डेटा एनॉलिसिस कैपेबिलिटी और बहुत सारे विकल्‍पों की सुविधा दी गई है. कंपनी का दावा है कि ये नया संस्‍करण प्राइवेसी को समर्पित है और ये आज से उपलब्‍ध होगा. 

ओपन एआई ने क्‍या कहा? 
ओपन एआई की ओर से आधिकारिक तौर पर कहा गया है कि हमारा मानना है कि एआई हमारे जीवन के हर पहलू में हमारी मदद कर सकता है और टीमों को ज्‍यादा क्रिएटिव और उत्‍पादक बना सकता है. ये आज किसी भी काम के लिए सहायक की दिशा में एक और कदम है जो किसी भी कार्य में मदद कर सकता है. ये किसी भी कंपनी में उसके डेटा की सुरक्षा करने में पूरी तरह से समर्थ है. कंपनी का दावा है कि फॉर्चुन 500 कंपनियों में से 80 प्रतिशत से अधिक कंपनियों ने इसको अपनाया है. ओपनएआई ने अपने आधिकारिक ब्‍लॉग में कहा है कि कंपनियों ने पूछा है कि आखिर वो इसे कैसे आसानी से अपने सिस्‍टम में ला सकती है. 

चैटजीपीटी एंटरप्राइज में क्‍या-क्‍या मिलेगा? 
चैटजीपीटी के नए संस्‍करण में ओपनएआई कई सुविधाओं को ऑफर कर रही है. इसके तहत एटरप्राइजों को ग्रेड सुरक्षा और गोपनीयता प्रदान की जाती है. जब ओपनएआई का मॉडल परीक्षण दिया जाता है उस वक्‍त कंपनी के डेटा का इस्‍तेमाल नही किया जाता है. ये एसओसी 2 से पूरी तरह से सर्टिफाइड है. ये चैटजीपीटी का अब तक का सबसे शक्तिशाली संस्‍करण है. GPT 4 तक इसकी असीमित पहुंच है. GPT 4 के लिए इसकी रफ्तार में दो गुना इजाफा हो जाता है. चैटजीपीटी एडवांस डाटा को अनलिमिटेड एक्‍सेस किया जा सकता है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago