होम / बिजनेस / Yatra Online ने कर दिया साफ कब आ रहा है IPO, जानें पूरी डिटेल
Yatra Online ने कर दिया साफ कब आ रहा है IPO, जानें पूरी डिटेल
यदि आपको आईपीओ में पैसा लगाना पसंद है, तो आपके लिए बढ़िया खबर है. यात्रा ऑनलाइन का आईपीओ आने वाला है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
फ्लाइट टिकट से लेकर हॉलीडे पैकेज आदि की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा देने वाली कंपनी यात्रा ऑनलाइन (Yatra Online) का आईपीओ आने वाला है. कंपनी ने आईपीओ यानी इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग की लॉन्च डेट के साथ-साथ प्राइज बैंड के बारे में सबकुछ साफ कर दिया है. Yatra Online का आईपीओ 15 सितंबर को खुलेगा और 20 सितंबर को कारोबारी सत्र की समाप्ति के साथ बंद हो जाएगा. यानी आप इसके लिए 15 से 20 सितंबर तक ही आवेदन कर सकते हैं.
इतनी बोली अनिवार्य
यात्रा ऑनलाइन ने अपने आईपीओ का प्राइज बैंड 135-142 रुपए प्रति इक्विटी शेयर तय किया है. इस IPO में कम से कम 105 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी, जिसका मतलब हुआ कि एक लॉट के लिए 14,910 रुपए का निवेश करना होगा. कंपनी की योजना आईपीओ के जरिए 602 करोड़ रुपए के फ्रेश इक्विटी जारी करने की है. इसके अलावा कंपनी के प्रोमोटर्स और मौजूदा शेयरधारक भी 1.218 करोड़ शेयरों की बिक्री ऑफर फोर सेल (OFS) से करेंगे. अगर अपर प्राइज बैंड के हिसाब से देखें, तो इस इश्यू का आकार 775 करोड़ रुपए का है.
यहां खर्च होगा पैसा
यात्रा ऑनलाइन का कहना है कि आईपीओ के जरिए जुटाई जाने वाली रकम में से 150 करोड़ रुपए के फंड का इस्तेमाल स्ट्रेटेजिक इनवेस्टमेंट, एक्विजिशन और इनआर्गेनिक ग्रोथ के लिए किया जाएगा. इसके अलावा टेक्नोलॉजी, और अन्य आर्गेनिक ग्रोथ इनिशिएटिव पर भी कुछ राशि खर्च होगी. जबकि शेष फंड का इस्तेमाल सामान्य कारपोरेट उद्देश्यों को पूरा करने पर होगा. बता दें कि यात्रा ऑनलाइन के प्रोमोटर टीएचसीएल की कंपनी में 88.91 फीसदी और एशिश कंसोलिडेटेड डीएमसी पीटीई लिमिटेड के पास 9.68% हिस्सेदारी है.
ये हैं कंपनी का दावा
यात्रा ऑनलाइन का दावा है कि वह कारपोरेट क्लाइंट्स की संख्या के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कारपोरेट ट्रैवल सर्विस प्रोवाइडर है. जबकि ग्रॉस बुकिंग रिवेन्यु और ऑपरेटिंग रिवेन्यु के हिसाब से वो देश की तीसरी बड़ी ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी है. SBI कैपिटल मार्केट्स, डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स और आईआईएफएल सिक्योरिटीज यात्रा ऑनलाइन के आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं और लिंक इनटाइम इंडिया रजिस्ट्रार है.
टैग्स