✕

होम / बिजनेस / प्‍याज के किसानों के अब नहीं निकलेंगे आंसू, सरकार उठाने जा रही है ये कदम 

प्‍याज के किसानों के अब नहीं निकलेंगे आंसू, सरकार उठाने जा रही है ये कदम 

सरकार इससे पहले भी सउदी अरब सहित कई अन्‍य देशों को प्‍याज का निर्यात कर चुकी है, सरकार ने दिसंबर में प्‍याज के निर्यात पर पूरी तरह से बैन भी लगा दिया था. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश में प्‍याज की कीमतों को सही बनाए रखने के लिए केन्‍द्र सरकार ने पिछले कुछ समय से इसके एक्‍सपोर्ट पर 40 प्रतिशत एक्‍सपोर्ट चार्ज लगाया तो उसके बाद इसकी कीमतों को भी बढ़ा दिया था. लेकिन सरकार अक्‍सर अपने मित्र देशों के अनुरोध पर उन्‍हें कई बार प्‍याज का एक्‍सपोर्ट कर चुकी है. इन परिस्थितियों के बीच अब केन्‍द्र सरकार ने एक बार‍ फिर मित्र देश सउदी अरब को 10 हजार टन प्‍याज निर्यात करने का फैसला लिया है. सरकार के इस निर्णय ने किसानों को बड़ी राहत दी है, प्‍याज के किसानों को अब उम्‍मीद जग गई है कि उन्‍हें भी अपनी फसल का अच्‍छा प्राइस मिल पाएगा. 

मार्च में भी सरकार ने दी थी एक्‍सपोर्ट की इजाजत 
प्‍याज के एक्‍सपोर्ट को लेकर सरकार की ओर से इससे पहले मार्च में भी अनुमति दी गई थी. मार्च में सरकार ने बांग्‍लादेश को 50 हजार टन और संयुक्‍त अरब अमीरात को 14400 टन प्‍याज का एक्‍सपोर्ट किया था. कॉमर्स मंत्रालय के संबंधित विभाग ने इस मामले में 3 मार्च को अधिसूचना जारी की थी. यही नहीं बीते वर्ष 1 अप्रैल 2023 से लेकर 4 अगस्‍त 2023 के बीच देश से 9.75 लाख टन प्‍याज का निर्यात किया गया था. ये प्‍याज जिन देशों को निर्यात किया गया था उनमें बांग्‍लादेश, सउदी अरब अमीरात और मलेशिया जैसे देश शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें: Google के Gemini की मदद करेगी ये भारतीय कंपनी, करने जा रही है ये काम

इन किसानों को मिलेगा इसका फायदा 
बीते कुछ समय से मंडियों में प्‍याज की आवक में कमी हुई है. ऐसे में सरकार की इस घोषणा का फायदा उन किसानों को मिलने की उम्‍मीद है जिन्‍होंने देरी से प्‍याज की बुआई की है. ऐसे में देरी से फसलों का उत्‍पादन करने वाले किसानों को ही इसका फायदा मिल पाएगा. 

सरकार ने दिसंबर में लगा दिया था बैन 
केन्‍द्र सरकार की ओर से प्‍याज की महंगाई को कम करने के मकसद से दिसंबर में प्‍याज के निर्यात पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया था. सरकार की ओर जारी किए गए इसके नोटिफिकेशन में इसे मुक्‍त व्‍यापार से प्रतिबंधित व्‍यापार में डाल दिया गया था. इससे पहले अक्‍टूबर में प्‍याज का निर्यात मूल्‍य 800 डॉलर प्रति टन घोषित किया गया.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

3 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

3 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

3 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

6 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

3 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

8 hours ago