होम / बिजनेस / एक ऐसा Multibagger Stock, जिसने बना दिया करोड़पति; आपके पास अब भी है मौका

एक ऐसा Multibagger Stock, जिसने बना दिया करोड़पति; आपके पास अब भी है मौका

जिन लोगों ने अभी इस मल्टीबैगर स्टॉक में निवेश नहीं किया होगा, उसे निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि शेयर मार्केट एक्सपर्ट इस कंपनी के शेयर से अभी भी काफी उम्मीदें लगाए हुए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: बात, 31 जुलाई, 2009 की है, जब NSE पर Vinati Organics Ltd के एक शेयर की कीमत 15.51 रुपये थी. सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार (11 नवंबर, 2022) को जब बाजार बंद हुआ, तब इसके एक शेयर की कीमत 2099.40 रुपये थी. यानी लगभग 13 साल में इस कंपनी के शेयर ने निवेशकों को लगभग 13,436 प्रतिशत का रिटर्न दिया और एक मल्टीबैगर स्टॉक बन गया.

1 लाख को बना दिया 1.35 करोड़ रुपये
Vinati Organics Ltd एक मिडकैप कंपनी है. पिछले 5 साल की बात करें तो इस कंपनी के शेयर में लगभग 337 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है. पांच साल पहले इस कंपनी के शेयर का भाव 482 रुपये था. अब इसे उदाहरण से समझते हैं, जब 2009 में इस कंपनी के शेयर का भाव सिर्फ 15.51 रुपये था. यदि उस वक्त किसी निवेशक ने इस कंपनी में 1 लाख रुपये निवेश किया होगा तो उसे लगभग 6,447 शेयर मिले होंगे. यदि उस शख्स ने वो शेयर बेचे नहीं होंगे तो उसकी वैल्यू आज लगभग 1.35 करोड़ रुपये हो गई होगी. यानी वो निवेशक 13 साल में लखपति से करोड़पति बन चुका होगा.

कंपनी की दूसरी तिमाही का रिजल्ट भी शानदार
हालांकि, जिन लोगों ने अभी इस मल्टीबैगर स्टॉक में निवेश नहीं किया होगा, उसे निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि शेयर मार्केट एक्सपर्ट इस कंपनी के शेयर से अभी भी काफी उम्मीदें लगाए हुए हैं. आपको बता दें कि कंपनी का तिमाही रिजल्ट भी शानदार रहा है. 30 सितंबर, 2022 को समाप्ता Q2FY23 के रिजल्ट में कंपनी का प्रॉफिट 43 प्रतिशत वृद्धि के साथ 116 करोड़ रुपये हो चुका है. सितंबर, 2021 के Q2 में कंपनी का प्रॉफिट 81 करोड़ रुपये था. कंपनी का नेट सेल्स भी 51 प्रतिशत बढ़ा है. पिछले साल की दूसरी तिमाही में 374 करोड़ रुपये के मुकाबले इस साल की दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट सेल्स 566.29 करोड़ रुपये हो गया है.

ब्रोकरेज हाउस ने दी BUY रेटिंग, जानिए टारगेट प्राइस
दूसरी तिमाही का शानदार रिजल्ट देखने के बाद शेयर मार्केट के एक्सपर्ट्स भी इस कंपनी से काफी खुश हैं. ब्रोकरेज हाउस शेयरखान ने इस कंपनी के स्टॉक्स को BUY रेटिंग दी है. यानी उन्होंने निवेशकों को सलाह दी है कि इस कंपनी का भविष्य अभी अच्छा है, इसलिए इसमें निवेस किया जा सकता है. ब्रोकरेज हाउस ने इस कंपनी के शेयर का टारगेट प्राइस 2,500 रुपये रखा है, जो अभी 2099.40 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा है. इसलिए, अब भी आपके पास मौका है कि आप इस कंपनी के स्टॉक से प्रॉफिट कमा सकें.

नोट: शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. कोई भी निवेश करने से पहले शेयर मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. BW Hindi किसी भी प्रकार के लाभ या हानि होने का दावा नहीं करता है.

VIDEO : Meta में जॉब के लिए इंडिया से गया कनाडा, 2 दिन में चली गई नौकरी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago