होम / बिजनेस / एक ऐसा मल्टीबैगर स्टॉक, जिसने पहले 2 साल में 949% का ग्रोथ दिया; फिर धड़ाम हुआ

एक ऐसा मल्टीबैगर स्टॉक, जिसने पहले 2 साल में 949% का ग्रोथ दिया; फिर धड़ाम हुआ

हम बात कर रहे हैं Vintage Coffee and Beverages की. इस कंपनी के शेयर ने पिछले दो साल में अपने निवेशकों को लगभग 949 प्रतिशत का रिटर्न दिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: शेयर बाजार में अक्सर आप मल्टीबैगर स्टॉक के बारे सुनते होंगे, जो बहुत जल्द निवेशकों को कई गुना प्रॉफिट करा देते हैं, लेकिन कई बार और अधिक की चाहत में निवेशकों को तगड़ा चूना भी लग जाता है. आज हम आपको एक ऐसे ही मल्टीबैगर स्टॉक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने पहले तो निवेशकों को लगभग 949 प्रतिशत का रिटर्न दिया, लेकिन उसके बाद धड़ाम हो गया और आज भी वह शेयर बिकवाली के दौर से गुजर रहा है.

कहां से कहां पहुंच गया भाव
हम बात कर रहे हैं Vintage Coffee and Beverages की. इस कंपनी के शेयर ने पिछले दो साल में अपने निवेशकों को लगभग 949 प्रतिशत का रिटर्न दिया, पर अब इसमें बिकवाली का दौर जारी है. 21 सितंबर, 2022 को यह 52 सप्ताह के अपने हाई लेवल पर था और 104.85 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था, लेकिन 11 नवंबर, 2022 को बाजार बंद होने तक यह 51.80 रुपये पर कारोबार कर रहा था. यानी दो महीने से भी कम समय में इसके भाव में लगभग 50 प्रतिशत की गिरावट आ गई.

अक्टूबर, 2020 में सिर्फ 10 रुपये था भाव
इस शेयर के पिछले दो साल के कारोबर पर नजर डालें तो अक्टूबर, 2020 में कंपनी के प्रति शेयर का भाव सिर्फ 10 रुपये था. यदि उस समय से तुलना करें तो आज के भाव पर भी इसमें 418 प्रतिशत की तेजी है, लेकिन सितंबर, 2022 में जब यह अपने हाई लेवल पर था तो निवेशकों को लगभग 949 प्रतिशत का रिटर्न दिया था. उस वक्त जिसने इसके शेयर बेचे होंगे, वो मालामाल हो गया है, लेकिन जो निवेशक और रिटर्न की उम्मीद कर रहे होंगे, उन्हें बड़ा नुकसान हुआ होगा.

50 हजार का बनाया 5,24,250 रुपये
अब इसे उदाहरण से समझते हैं, यदि अक्टूबर, 2020 में किसी निवेशक ने इसमें 50 हजार रुपये इन्वेस्ट किया होगा, तो उसे 5,000 शेयर मिले होंगे. यदि वो निवेशक इन शेयर्स को 21 सितंबर, 2022 में बेचा होता तो उसके 50 हजार रुपये 5,24,250 रुपये हो गए होंगे. वही निवेशक यदि उन शेयर्स को 21 सितंबर के बजाय 11 नवंबर को बेचा हो तो उसे 2,59,000 रुपये मिले होंगे. वो निवेशक नुकसान में आज भी नहीं होगा, लेकिन 21 सितंबर, 2022 के मुकाबले में उसे भारी नुकसान हुआ.

कंपनी को दूसरी तिमाही में हुआ लाभ
हालांकि कंपनी ने 30 सितंबर, 2022 को समाप्त तिमाही में 3000 प्रतिशत की ग्रोथ की जानकारी दी है. कंपनी के अनुसार, उसे इस तिमाही में 30.31 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ है.

VIDEO : Meta में जॉब के लिए इंडिया से गया कनाडा, 2 दिन में चली गई नौकरी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago