✕

होम / बिजनेस / बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज, आज इन शेयरों पर लगाए दांव

बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त दर्ज, आज इन शेयरों पर लगाए दांव

बुधवार को BSE 123.42 अंकों की बढ़त और NSE 37.15 अंक चढ़कर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली. विदेशी संस्थागत निवेश (FII) और वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के चलते सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक हरे निशान में बंद हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 123.42 अंकों की बढ़त के साथ 82,515.14 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 37.15 अंक चढ़कर 25,141.40 पर बंद हुआ.

कौन-कौन से शेयर रहे फायदे में?

सेंसेक्स में शामिल कई कंपनियों के शेयरों ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया. इनमें HCL Tech, Infosys, Tech Mahindra, Reliance Industries, Bajaj Finserv, ICICI Bank, Tata Motors और Eternal (पूर्व में Zomato) शामिल हैं. इन स्टॉक्स में खरीदारी का रुझान बना रहा. दूसरी ओर, Power Grid, Adani Ports, IndusInd Bank, Nestle, HDFC Bank और Hindustan Unilever जैसे स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली.

इन शेयरों में दिख रही है तेजी

बाजार विश्लेषकों के अनुसार कुछ शेयरों में लगातार खरीदारी देखने को मिल रही है. Wockhardt, RattanIndia Enterprises, Neuland Labs, Oil India, Tata Teleservices, Crisil और Natco Pharma जैसे स्टॉक्स ने अपने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर को पार कर लिया है. यह संकेत करता है कि इन कंपनियों में निवेशकों की रुचि बढ़ रही है और आने वाले समय में इनमें और तेजी देखने को मिल सकती है.

ये शेयर में करा सकते हैं कमाई

12 जून को बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है, जहां विशेषज्ञों ने पांच स्टॉक्स पर BTST कॉल दिए हैं.  विशेषज्ञों ने Lupin को 2028 रुपये पर खरीदने और 2050 रुपये के टारगेट के साथ 2020 पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह दी है. BPCL पर 333 रुपये पर खरीदारी और 342 रुपये का लक्ष्य, 328 रुपये पर स्टॉपलॉस सुझाया. Bajaj Auto को 8720 रुपये पर खरीदने और 8800 रुपये टारगेट के साथ 8700 पर स्टॉपलॉस की बात कही है. Tech Mahindra के लिए 1637 रुपये पर खरीदारी और 1705 रुपये का लक्ष्य दिया, जबकि 1605 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाया. वहीं, Mastek को 2463 रुपये पर खरीदने और 2590 रुपये के लक्ष्य के साथ 2370 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह दी गई है. 

किन शेयरों में दिख रहा है मंदी का संकेत?

तकनीकी संकेतक MACD (Moving Average Convergence Divergence) के अनुसार, कुछ स्टॉक्स में कमजोरी के संकेत मिलने लगे हैं. Indian Energy Exchange, United Spirits, Engineers India, GRSE, Jyoti CNC Automation, BSE और Zen Technologies जैसे शेयरों में अब गिरावट की संभावना जताई जा रही है. निवेशकों को इनमें सावधानी से कदम रखने की सलाह दी जा रही है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

49 minutes ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

1 hour ago

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

1 hour ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

गिफ्ट निफ्टी 80 अंक टूटा, क्रूड 106 डॉलर के करीब; आज शेयर बाजार में इन संकेतों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 315.20 अंक यानी 0.43 फीसदी चढ़कर 73,895.74 पर पहुंच गया था. वहीं, निफ्टी 77.40 अंक यानी 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 23,140.50 पर बंद हुआ.

1 hour ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

49 minutes ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

1 hour ago

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

22 hours ago